Independence Day 2026: शनिवार 15 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास है. इस दिन देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, वहीं सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत रखेंगी. हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है. ऐसे में सुबह स्नान करके देशभक्ति और आध्यात्मिक भाव के साथ दिन की शुरुआत करें. भगवान शिव-पार्वती और अपने इष्टदेव का स्मरण करें. साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य देकर देश की सुख-शांति, समृद्धि और सुरक्षा की प्रार्थना करें. स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन करें.
सबसे पहले सूर्यदेव को दें अर्घ्य
स्वतंत्रता दिवस की सुबह सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है. इसके लिए तांबे के पात्र में स्वच्छ जल लेकर उसमें लाल फूल या अक्षत डाल सकते हैं. पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें और देश की उन्नति व सभी नागरिकों के सुख-समृद्ध जीवन की प्रार्थना करें.
भगवान श्रीराम की करें पूजा
भगवान श्रीराम को मर्यादा, धर्म और आदर्श जीवन का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा कहते हैं, स्वतंत्रता दिवस पर श्रीराम का स्मरण करते हुए देश में शांति, सद्भाव और धर्म की स्थापना की कामना की जा सकती है. घर में दीपक जलाकर श्रीराम नाम का जाप करना भी शुभ माना जाता है.
भगवान शिव-पार्वती का करें स्मरण
यदि आप भगवान शिव के भक्त हैं तो स्वतंत्रता दिवस की सुबह शिव-पार्वती की पूजा कर सकते हैं. शिवलिंग पर जल अर्पित करें और बेलपत्र चढ़ाएं. माता पार्वती का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-शांति और देश की समृद्धि की प्रार्थना करें.
भारत माता और स्वतंत्रता सेनानियों को करें नमन
पूजा के बाद भारत माता और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना इस दिन का विशेष भाव हो सकता है. देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीरों को याद करके उनके त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें.
ये भी पढ़ें: कल का राशिफल: आजादी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य! शिव-पार्वती बरसाएंगे कृपा, कहीं मिलेगा धन तो कहीं धोखा
राष्ट्रध्वज की गरिमा का रखें ध्यान
घर में तिरंगा लगाते समय उसकी गरिमा का पूरा ध्यान रखें. राष्ट्रध्वज को जमीन पर न रखें, उसे साफ-सुथरे और सम्मानजनक स्थान पर ही रखें. स्वतंत्रता दिवस की सुबह पूजा के साथ देश की सुख-शांति, सुरक्षा और विकास के लिए प्रार्थना करें.
