होली की रात बदल सकती है आपकी किस्मत, जानिए होलिका दहन के खास उपाय

Holika Dahan 2025 Upay: होली की रात तंत्र क्रिया के दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ मानी जाती है. इस अवसर पर हम कुछ विशेष सिद्ध उपायों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्हें होली की रात करने से धन में वृद्धि संभव है. इसके साथ ही, नई नौकरी प्राप्त करने और व्यापार में उन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं. आइए, जानते हैं ये उपाय कौन-कौन से हैं.

Holika Dahan 2025 Upay: होलिका दहन 2025 में 13 मार्च को होगा, जबकि होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा. यह दिन नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने और सकारात्मकता को आकर्षित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, होलिका दहन की रात कुछ विशेष क्रियाएं करने से स्वास्थ्य, शत्रुओं की बाधाएँ, आर्थिक संकट, नौकरी में कठिनाइयाँ, व्यापार में हानि और गृह दोष जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. यदि आप अपने जीवन में सुख और समृद्धि की कामना करते हैं, तो इस रात इन उपायों को अवश्य अपनाएँ.

होली की रात के चमत्कारी उपाय

रुका हुआ धन वापस पाने के लिए

यदि किसी ने आपका धन रोक रखा है और वह वापस नहीं कर रहा है, तो होलिका दहन के अवसर पर किसी चौराहे पर जाएं. वहां दक्षिण दिशा की ओर एक छोटा गड्ढा खोदें और उसमें तीन गोमती चक्र डालें. इसके बाद उस व्यक्ति का नाम लेते हुए अपनी सबसे छोटी उंगली से एक सुई की सहायता से 3 बूंद रक्त निकालकर गोमती चक्र पर गिराएं. फिर गड्ढे को मिट्टी से भरकर चुपचाप अपने घर लौट आएं. कुछ समय में आपके धन की वापसी के आसार बन जाएंगे.

Maha Shivratri 2025: शिवजी को क्यों अर्पित की जाती है भांग, जानें इसके आध्यात्मिक महत्व

नौकरी और प्रमोशन के लिए

अगर आपको नौकरी नहीं मिल रही या पदोन्नति में अड़चनें आ रही हैं, तो होली की रात 8 नींबू लेकर उन्हें अपने ऊपर से 21 बार उल्टी दिशा में वारें और फिर जलती होलिका में डाल दें. इसके बाद होलिका की 8 परिक्रमा करें और मन ही मन अपने करियर से जुड़ी इच्छा पूरी होने की प्रार्थना करें.

वास्तु दोष से मुक्ति के लिए

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा या वास्तु दोष है, तो होली के अगले दिन स्नान करके अपने इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें. साथ ही, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में इष्टदेव की मूर्ति रखकर पूजा करें. इससे ग्रह दोष और वास्तु दोष समाप्त होंगे और घर में सुख-समृद्धि आएगी.

दरिद्रता दूर करने के लिए

अगर पैसों की तंगी बनी रहती है, तो होली की रात पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें. अपने सामने मसूर की दाल का ढेर बनाकर उस पर 7 कौड़ियां और एक छोटा शंख रखें. इसके बाद मूंगे की माला से “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 5 माला जाप करें.जाप समाप्त होने के बाद, सारी सामग्री को किसी निर्जन स्थान पर गड्ढे में दबा दें. इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए

अगर पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है, तो होली के दिन 5-5 रत्ती के 5 मोती का ब्रेसलेट पहनें.इसके अलावा, होलिका दहन के समय गेंहू का आटा और जौ अर्पित करें.साथ ही, हर पूर्णिमा को चांदी के पात्र में दूध भरकर चंद्रमा को अर्घ्य दें.इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी

जल्दी शादी के लिए

यदि विवाह में विलंब हो रहा है, तो होली की सुबह शिवलिंग पर साबुत पान, सुपारी और हल्दी की गांठ अर्पित करें. इसके बाद, बिना पीछे देखे घर लौटें. इस उपाय से विवाह के अवसर शीघ्र उत्पन्न होंगे.

बच्चों की पढ़ाई में सुधार के लिए

यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो होली के दिन उसके द्वारा पान, नारियल और सुपारी का दान करवाएं. इसके बाद उसे होलिका दहन स्थल पर स्थापित करें. इस उपाय से बच्चे की एकाग्रता में वृद्धि होगी और पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >