भद्रा के साए में होलिका दहन, जानें क्या करें क्या नहीं

Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन भद्रा काल उपस्थित रहेगा. हिंदू धर्म में भद्रा के समय किसी भी शुभ कार्य का आयोजन नहीं किया जाता है. भद्रा के कारण होलिका दहन के लिए लोगों को काफी समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ेगी.

Holika Dahan 2025: इस वर्ष होलिका दहन पर भद्रा का प्रभाव रहेगा, जिससे दहन का सही समय चुनना अत्यंत आवश्यक होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करना निषिद्ध माना जाता है, क्योंकि इस समय किए गए कार्यों का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखना अनिवार्य है.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

पंडित मदन मोहन झा ने होलिका दहन के मुहूर्त पर जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष होलिका दहन का शुभ समय एक घंटा चार मिनट है. उन्होंने बताया कि 13 मार्च की रात 10:02 बजे पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होगी, जबकि भद्रा का अंत 10:44 बजे होगा. इस प्रकार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 10:44 बजे के बाद निर्धारित किया गया है.

होलाष्टक 2025 में इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

होलिका दहन के दौरान इन कार्यों से संबंध

इस वर्ष 13 मार्च को शाम के समय भद्रा की छाया के कारण होलिका दहन के शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल में किए गए कार्य शुभ फल नहीं देते हैं और इससे अशुभ परिणाम उत्पन्न हो सकते हैं. इसी कारण इस समय विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों को नहीं किया जाता है. विशेष रूप से, होलिका दहन को भद्रा में करना अनिष्टकारी प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इसे टालना अधिक उचित समझा जाता है.

होलिका दहन को लेकर धार्मिक महत्व और मान्यता

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. पौराणिक कथा के अनुसार, भक्त प्रहलाद को मारने के लिए उसकी बुआ होलिका ने उसे आग में बैठाने का प्रयास किया था, लेकिन विष्णु जी की कृपा से प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलिका जलकर भस्म हो गयी. तभी से यह पर्व हर साल मनाया जाता है. होलिका दहन से पहले परिवार के बड़े-बुजुर्गों से सही मुहूर्त की जानकारी लें. लकड़ियों और उपलों के साथ होली सजायें और परंपरागत रूप से पूजा करें. पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हानिकारक सामग्री जैसे डीजल, मोबिल, अलकतरा, पटाखा आदि ज्वलनशील पदार्थ को जलाने से बचें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >