शाम के समय रोना क्यों माना जाता है अशुभ? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Hindu Beliefs: भारतीय हिंदू परिवारों में शाम के समय रोने को मना किया जाता है. लेकिन इसके पीछे की वजह बहुत कम लोग जानते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर सूर्यास्त के समय रोना क्यों वर्जित माना गया है.

Hindu Beliefs: अक्सर आपने घर के बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि शाम के समय रोना नहीं चाहिए. इस समय रोना, झगड़ा करना या घर में नकारात्मक माहौल बनाना अशुभ माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? क्या यह केवल वर्षों से चली आ रही एक लोक मान्यता है, या इसके पीछे कोई धार्मिक और आध्यात्मिक कारण भी छिपा है? आइए, इस आर्टिकल के माध्यम से इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं.

शाम के समय मां लक्ष्मी का होता है आगमन

हिंदू धर्म में शाम के समय को अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस समय को गोधूलि बेला या संधिकाल कहा जाता है. धर्मगुरु और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, इस पावन बेला में धन की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और भक्तों के घरों में प्रवेश करती हैं. उनका कहना है कि जिस घर में इस समय रोना-धोना, कलह, चीखना-चिल्लाना या आलस्य का माहौल होता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है. ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी ऐसे घर में प्रवेश नहीं करतीं और वहां से लौट जाती हैं, जिससे सुख-समृद्धि में बाधा आ सकती है.

कुंडली के ग्रहों पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संधिकाल में अत्यधिक दुखी रहना, रोना या मानसिक तनाव लेना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे कुंडली में चंद्रमा और शुक्र ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है. चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक शांति का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र सुख, समृद्धि और वैभव का प्रतीक है. ऐसे में शाम के समय नकारात्मक भावनाओं में डूबे रहने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है और व्यक्ति की सकारात्मक सोच भी प्रभावित हो सकती है.

शाम के समय क्या करना चाहिए?

  • घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं.
  • हाथ-मुंह धोकर भगवान की पूजा, आरती या ध्यान करें.
  • घर में सकारात्मक और शांत वातावरण बनाए रखें.
  • परिवार के साथ प्रेमपूर्वक समय बिताएं और अनावश्यक विवाद से बचें.
  • इस समय रोने, क्रोध करने और सोने से बचें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >