Hartalika Teej 2026 Mistakes: साड़ी से लहठी-चूड़ी तक, हरतालिका तीज पर महिलाएं न करें ये 5 गलतियां

Hartalika Teej 2026 Mistakes: हरतालिका तीज व्रत में कुछ गलतियां भारी पड़ सकती हैं. इस लेख में जानें कि व्रती महिलाओं को कौन से रंग के वस्त्र, तामसिक पदार्थ और चूड़ी-लहठी से परहेज करना चाहिए.

Hartalika Teej 2026 Mistakes: हरतालिका तीज का व्रत हर साल भादो मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं. साथ ही, व्रत के दौरान शिव-पार्वती का पूजन कर पति की लंबी उम्र और संतान के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान और शास्त्रों में बताए गए नियम के मुताबिक व्रत-पूजन करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

अगर व्रत-पूजन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो शुभ फल प्राप्त नहीं होता. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाओं को कुछ रंगों के वस्त्र, सामग्री इत्यादि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पंडित मणिभूषण झा ने बताया कि व्रती महिलाओं को हरतालिका तीज के दिन साड़ी से लेकर लहठी-चूड़ी तक किन 5 गलतियों को नहीं करना चाहिए.

1. वस्त्र के दौरान किन रंगों के वस्त्रों का न करें इस्तेमाल

हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाओं को पहनने में काले या सफेद रंग के वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. सनातन धर्म की परंपरा में विवाहित महिला सफेद वस्त्र तभी धारण करती हैं, जब सुहाग खंडित हो जाता है. इसके अलावा व्रत के दौरान नीले और हरे रंग के कपड़े पहनने से भी बचा जाता है.

2. व्रत के दौरान गुस्सा क्यों नहीं करना चाहिए

व्रत के दौरान महिलाओं को किसी भी कीमत पर गुस्सा नहीं करना चाहिए. हरतालिका व्रत नियम के मुताबिक, इस दिन क्रोध करने से व्रत भंग होने का दोष लगता है. इसलिए व्रती महिलाओं को क्रोध पर नियंत्रण रखकर पूजन करना चाहिए. इस दिन पति, सास-ससुर, ननद, भौजाई पर न तो क्रोध करना चाहिए और न ही उनके प्रति मन में कोई बुरा ख्याल लाना चाहिए.

3. व्रत की रात सोना नहीं चाहिए

धर्मशास्त्र के अनुसार, व्रत के दिन व्रती महिला या कुंवारी कन्या को रात में सोने से बचना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव की प्राप्ति के लिए कठिन तपस्या की थी और रात में जागकर उनका भजन-कीर्तन किया था. इसलिए व्रतियों को व्रत की रात में जागकर माता पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस दौरान व्रती महिलाएं शिव-पार्वती से जुड़ी कथा का पाठ भी कर सकती हैं. ऐसा करने से व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है.

हरतालिका तीज पर किन 5 प्रकार की गलतियों को नहीं करना चाहिए. (Infographic- AI)

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2026: किस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत? यहां से जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

4. व्रत के दिन न करें तामसिक पदार्थों का सेवन

हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाओं को तामसिक पदार्थ (लहसुन-प्याज, मांस, मछली, अंडा इत्यादि) का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, इस दिन घर में इन चीजों को बनाने से भी बचना चाहिए. धार्मिक परंपरा के अनुसार, व्रत के दिन इन चीजों का सेवन करने से व्रत भंग हो जाता है.

5. चूड़ी-लहठी से जुड़े नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका व्रत के दिन चूड़ी-लहठी से जुड़े नियमों का खास ख्याल भी रखना जरूरी होता है. इस दिन व्रती महिलाओं को काले और सफेद रंग की चूड़ी-लहठी पहनने से बचना चाहिए. लहठी को सुहाग और शुभता का प्रतीक माना गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपेश कुमार ठाकुर

दिपेश कुमार ठाकुर प्रभात खबर डिजिटल में धर्म और राशिफल सेक्शन लीड के तौर पर बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और न्यूमेरोलॉजी से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया है. उन्होंने Zee News, News24, Bharat Express, NDTV, Jansatta और Hari Bhoomi जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. धर्म और ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों की रुचि के अनुरूप प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. उन्होंने संस्कृत साहित्य से स्नातक के साथ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >