Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर इस बार बन रहे हैं शुभ योग, ऐसे करें पूजन और दान

Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या जुलाई में आने वाला है और इस दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जैसे गुरु पुष्य, सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग. यह दिन शिव पूजा, पितृ तर्पण और दान-पुण्य के लिए अत्यंत पावन माना गया है. जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त.

Hariyali Amavasya 2025: सावन माह का आगमन होते ही देशभर में शिवभक्ति और धार्मिक उत्साह की लहर दौड़ जाती है. इसी माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है, जिसे श्रावण अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, तर्पण और दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

हरियाली अमावस्या 2025 कब है?

  • इस वर्ष हरियाली अमावस्या गुरुवार, 24 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी.
  • अमावस्या तिथि प्रारंभ: 24 जुलाई को सुबह 2:28 बजे
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 25 जुलाई को दोपहर 12:40 बजे
  • पंचांग के अनुसार, उदया तिथि 24 जुलाई को होने से व्रत और पूजा इसी दिन की जाएगी.

हरियाली अमावस्या का धार्मिक महत्व

यह दिन भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, और पितरों के तर्पण के लिए विशेष रूप से उत्तम माना गया है. मान्यता है कि इस दिन स्नान करके तर्पण व दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. शिवलिंग पर जलाभिषेक करना विशेष फलदायी होता है.

Guru Purnima 2025 पर बक मून का विशेष संयोग

कहां होती है खास पूजा?

  • मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर
  • वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर

इन तीर्थस्थलों पर इस दिन हजारों भक्त भगवान के दर्शन और विशेष श्रंगार का लाभ लेने उमड़ते हैं.

हरियाली अमावस्या 2025 के विशेष योग

गुरु पुष्य योग

सर्वार्थ सिद्धि योग (पूरे दिन)

अमृत सिद्धि योग

ये शुभ योग किसी भी नए कार्य, पूजन और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत लाभकारी माने गए हैं.

स्नान और दान के शुभ मुहूर्त

स्नान-दान: सुबह 4:15 बजे से 4:57 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:55 बजे तक

अमृत काल: दोपहर 2:26 से 3:58 बजे तक

यह पावन तिथि दान, पुण्य, आत्मिक शांति और शिव कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर है. अद्भुत योगों के साथ आने वाली हरियाली अमावस्या को यदि विधिपूर्वक मनाया जाए, तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव किए जा सकते हैं.

जन्मकुंडली, व्रत, वास्तु या रत्न से जुड़ी जानकारी हेतु संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >