Happy Parshuram Jayanti 2025: भगवान परशुराम की जयंती पर अपनों को भेजें ये भावपूर्ण संदेश

Happy Parshuram Jayanti 2025: भगवान परशुराम ने अधर्म का नाश करने हेतु 21 बार क्षत्रियों का वध किया था. उनकी पूजा शक्ति, न्याय और धर्म के प्रतीक के रूप में की जाती है. आप परशुराम जयंती के अवसर पर यहां से संदेश भेजकर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Parshuram Jayanti 2025 Wishes: परशुराम जयंती का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है. यह माना जाता है कि भगवान परशुराम, भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं और भगवान शिव के महान भक्त माने जाते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष परशुराम जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका और ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था और उन्हें चिरंजीवी भी माना जाता है. इसी दिन अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाता है. इस वर्ष परशुराम जयंती 30 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस शुभ अवसर पर, आइए हम भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें. उनके द्वारा दिखाए गए धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं.

परशुराम जयंती 2025 पर कुछ प्रेरणादायक संदेश

Happy Parshuram Jayanti 2025: शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी …

शस्त्र और शास्त्र दोनों ही हैं उपयोगी, यही पाठ सिखा गए हैं हमें योगी. जय श्री परशुराम!

कल परशुराम जयंती 2025 पर बन रहा है शुभ योग, जानें इस दिन से जुड़ी मान्यताएं

Happy Parshuram Jayanti 2025:परशुराम चाप शर कर में राजे …

परशुराम चाप शर कर में राजे, ब्रह्मसूत्र गल माल विराजे. मंगलमय शुभ छबि ललाम की, आरती की श्री परशुराम की!

Happy Parshuram Jayanti 2025: अंगारे नहीं फौलाद है हम …

अंगारे नहीं फौलाद है हम, परशुराम की औलाद है हम.
ब्राह्मण वंश के हम चीते हैं, जो खुद के जिगर पर जीते हैं!
भगवान परशुराम जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Parshuram Jayanti 2025:भगवान परशुराम जयंती …

आप सभी को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन साहस, विद्या और विवेक से परिपूर्ण हो.

Happy Parshuram Jayanti 2025:भगवान विष्णु के छठे अवतार …

भगवान विष्णु के छठे अवतार,
पृथ्वी को 21 बार क्षत्रियों से मुक्त कराने वाले महावीर,
ब्रह्मशक्ति और शस्त्र शक्ति के अद्वितीय समन्वयक,
भृगुकुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन
भगवान परशुराम जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Parshuram Jayanti 2025:भगवान विष्णु के छठे अवतार …

भगवान विष्णु के छठे अवतार,
शिवजी के परमप्रिय शिष्य,
विष्णु अवतार श्रीराम को दर्शन देने वाले,
पृथ्वी को 21 बार अधर्मियों से मुक्ति देने वाले चिरंजीवी भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर आपको भी अनंत हार्दिक शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >