आज के दिन परशुराम जयंती के सुंदर कोट्स के साथ बांटें शुभकामनाएं

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes: भगवान परशुराम की जयंती पर उपवास रखने से सुख और समृद्धि मिलती है. इस दिन दान करने से अनंत पुण्य की प्राप्ति का विश्वास है. आज परशुराम जयंती पर यहां से भेजें प्रेरणादायक कोट्स

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान परशुराम का अवतार हुआ था. इसलिए इस दिन को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यह पवित्र तिथि आज 29 अप्रैल को है. इस अवसर पर, हम आपके लिए कुछ कोट्स प्रस्तुत कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:परशुराम जी का जीवन हमें सत्य

“परशुराम जी का जीवन हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है.”

कल परशुराम जयंती 2025 पर बन रहा है शुभ योग, जानें इस दिन से जुड़ी मान्यताएं

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:धैर्य और शक्ति का अद्भुत संगम हैं

“धैर्य और शक्ति का अद्भुत संगम हैं भगवान परशुराम, उनकी कृपा से जीवन में विजय निश्चित है.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:जब अन्याय बढ़े

“जब अन्याय बढ़े, तब परशुराम जैसा साहस और पराक्रम ही समाज को दिशा देता है.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes: शास्त्र दोनों में पारंगत परशुराम जी

“शस्त्र और शास्त्र दोनों में पारंगत परशुराम जी का आदर्श जीवन हमें धर्म का सच्चा अर्थ सिखाता है.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:परशुराम जी ने हमें सिखाया कि

“परशुराम जी ने हमें सिखाया कि शक्ति का उपयोग सदा धर्म की रक्षा के लिए होना चाहिए.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:परशुराम जयंती पर संकल्प लें

“परशुराम जयंती पर संकल्प लें — अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएँ और धर्म के मार्ग पर दृढ़ता से चलें.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:परशुराम की भांति अपने कर्तव्यों का

“परशुराम की भांति अपने कर्तव्यों का पालन करें, चाहे परिस्थितियाँ कैसी भी हों.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:शक्ति तभी सार्थक है जब

“शक्ति तभी सार्थक है जब वह सदाचार और परोपकार के साथ जुड़ी हो — यही परशुराम जी का संदेश है.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:धर्म, कर्म और वीरता के प्रतीक भगवान

“धर्म, कर्म और वीरता के प्रतीक भगवान परशुराम को नमन. उनकी जयंती पर हमें भी सत्य और साहस का मार्ग अपनाना चाहिए.”

Happy Parshuram Jayanti 2025 Quotes:परशुराम जी का जीवन संघर्षों

“परशुराम जी का जीवन संघर्षों में अडिग रहने और सत्य के लिए लड़ने की अद्भुत प्रेरणा है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >