लक्ष्मण नारायण शर्मा से कैसे बने 'नीम करोली बाबा'? जानें पूरी कहानी

Neem Karoli Baba: संत नीम करौली बाबा इन दिनों फिल्म हनुमान अंश को लेकर चर्चा में हैं. बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित इस फिल्म के बाद लोगों में उनके बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ी है.बाबा का असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था.जानिए उनके जीवन की वह कहानी,जिसके बाद वे नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए.

Neem Karoli Baba: भगवान हनुमान के परम भक्त माने जाने वाले नीम करोली बाबा का जीवन सादगी, सेवा और भक्ति से जुड़ा रहा है. आज देश-विदेश में उनके लाखों अनुयायी हैं और उत्तराखंड का कैंची धाम उनकी आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीम करोली बाबा का असली नाम क्या था और लक्ष्मण नारायण शर्मा से वह नीम करोली बाबा कैसे बने? आइए, जानते हैं इससे जुड़ी प्रचलित कथा.

लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बने नीम करोली बाबा?

नीम करोली बाबा के नाम को लेकर एक प्रसिद्ध कथा प्रचलित है. कहा जाता है कि एक बार बाबा ट्रेन में बिना टिकट यात्रा कर रहे थे. जब उन्हें उत्तर प्रदेश के नीम करोली स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया, तो ट्रेन आगे नहीं बढ़ी.

प्रचलित कथा के अनुसार, लोगों के आग्रह पर बाबा को दोबारा ट्रेन में बैठाया गया. इसके बाद ट्रेन चल पड़ी. उनके अनुयायी इस घटना को बाबा के नाम ‘नीम करोली’ से जोड़कर देखते हैं. हालांकि, यह घटना मुख्य रूप से भक्तों के बीच प्रचलित कथा है और इसे प्रमाणित ऐतिहासिक तथ्य नहीं माना जाता.

नीम करोली या नीब करौरी, कौन सा नाम सही है?

बाबा को आमतौर पर नीम करोली बाबा के नाम से जाना जाता है, जबकि उनके गांव के नाम के आधार पर उन्हें नीब करौरी बाबा भी कहा जाता है. बताया जाता है कि बाबा ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नीब करौरी गांव की एक गुफा में कठिन तपस्या की थी. इसी गांव के नाम पर स्थानीय लोग और भक्त उन्हें ‘नीब करौरी बाबा’ कहकर पुकारने लगे. समय के साथ यही नाम ‘नीम करोली बाबा’ के रूप में ज्यादा प्रचलित हो गया.

यह भी पढ़ें; Neem Karoli Baba: प्रेम, सेवा और सादगी की सीख देते हैं बाबा के ये 5 अनमोल वचन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >