Guruwar ke Upay for Marriage: विवाह में आ रही हैं बाधाएं, तो गुरुवार के दिन करें ये खास उपाय, शीघ्र दूर होंगी रुकावटें

Guruwar ke Upay for Marriage:विवाह में बार-बार रुकावटें आ रही हों या रिश्ते बनते-बनते टूट रहे हों, तो गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन किए गए सरल उपाय न सिर्फ विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि शीघ्र शुभ विवाह के योग भी बनाते हैं.

Guruwar ke Upay for Marriage: हिंदू धर्म में बृहस्पति देव को सभी ग्रहों का गुरु माना जाता है. माना जाता है कि वे ज्ञान, विवाह, धन, भाग्य और खुशियों का आशीर्वाद देते हैं. विशेष रूप से विवाह से जुड़े मामलों पर बृहस्पति का सीधा असर होता है. अगर किसी की कुंडली में विवाह में देरी, रुकावट या कोई दोष हो, तो बृहस्पति देव को प्रसन्न करने से स्थिति बेहतर हो सकती है.

कुंडली में अशुभ बृहस्पति के परिणाम

अगर कुंडली में बृहस्पति अशुभ स्थान पर बैठा हो, तो कई बार शादी, शिक्षा, करियर और परिवार से जुड़े मामलों में परेशानियाँ आती हैं. ऐसे में गुरु ग्रह को मजबूत करना बहुत फायदेमंद माना जाता है.

गुरुवार का महत्व

गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित होता है. ऐसा विश्वास है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय जीवन की कई मुश्किलें दूर कर सकते हैं. गुरुवार को गुरु देव की पूजा करने से धन, सुख-शांति, सौभाग्य और मनचाही इच्छाएँ पूरी होती हैं. साथ ही कुंडली में गुरु का दोष भी कम होता है.

गुरुवार के खास उपाय

ब्राह्मण सेवा

अगर आपके गुरु ग्रह पर पाप ग्रहों का प्रभाव है, तो गुरुवार के दिन ब्राह्मणों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें. इससे गुरु देव प्रसन्न होते हैं.

दान का महत्व

गुरुवार को मंदिर में चने की दाल का दान करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं. इसके अलावा जरूरतमंदों को पुस्तकें देना बहुत शुभ माना जाता है. इससे पुण्य मिलता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

ये भी पढ़ें: विवाह में हो रही है देरी ? इन 4 सरल उपायों से बनाएं शीघ्र विवाह के योग

सफलता पाने का उपाय

अगर आपको बार-बार असफलता मिल रही है या काम बनते-बनते रुक जाते हैं, तो गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करें. ऐसा करने से बृहस्पति देव कृपा करते हैं, बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलने लगती है. कुल मिलाकर, गुरुवार को किए गए ये उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और गुरु ग्रह की कृपा से सुख, शांति और उन्नति मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >