Guru Govind Singh Jayanti 2025: इस दिन मनाई जाएगी गुरु गोविंद सिंह जयंती, जानें इनके विचार और मान्यताएं

Guru Govind Singh Jayanti 2025: गुरु गोविंद सिंह जयंती का इतिहास अत्यंत प्रेरणादायक है. गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के दसवें गुरु थे. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, उनका जन्म विक्रम सम्वत 1723 में पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. उनके बचपन का नाम गोविंद राय था.

Guru Govind Singh Jayanti 2025: गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती हर वर्ष पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. इस विशेष अवसर पर देशभर के सभी गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया जाता है. इसके अतिरिक्त, इस दिन गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन भी किया जाता है. यह जानना महत्वपूर्ण है कि गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे. उन्होंने सिख धर्म को सशक्त किया और अपने अनुयायियों को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया.

कब मनाई जाएगी गुरु गोबिंद सिंह जयंती

साल 2025 में जनवरी के महीने में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा. यह पर्व 6 जनवरी, सोमवार को आयोजित होगा. इस दिन सिख धर्म के अंतिम और दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था. गुरु गोबिंद सिंह जी ने केवल दस वर्ष की आयु में गुरु पद ग्रहण किया था.

05 जनवरी 2025 से 11 जनवरी 2024 का साप्ताहिक राशिफल

गुरु गोविंद सिंह जी के दृष्टिकोण से मानवता को एक नवीन मार्गदर्शन प्राप्त होता है, चलिए उनके विचारों के बारे में जानते हैं…

  • बगैर गुरु को किसी को भगवान नहीं मिलता है.
  • ईश्वर ने हमें जन्म दिया है ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें.
  • ईश्वर ने हमें जन्म दिया है, ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराई को दूर करें.
  • छोटे-छोटे काम में लापरवाही न बरतें. हर काम को लगन और ईमानदारी से करें.
  • अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं और अच्छे कर्म करने वालों की ही ईश्वर मदद करता है.
  • एक सुंदर जीवन पाने के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना भी जरूरी है.
  • मनुष्य को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना चाहिए.
  • जितना संभव हो गरीब असहाय लोगों की मदद करें.
  • जानिए यहां एक सुंदर जीवन पाने के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना भी जरूरी है.
  • जब आप अपने अन्दर से अहंकार मिटा देंगे, तभी आपको वास्तविक शांति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >