Guru Gobind Singh Jayanti 2025: अगले साल की शुरुआत में ही गुरु गोबिन्द सिंह की जयंती, नोट कर लें डेट

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: हर वर्ष पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर गुरुद्वारों को अत्यंत सुंदरता से सजाया जाता है. विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले जाते हैं, भजन, कीर्तन, अरदास और लंगर का विशेष आयोजन किया जाता है. इस दिन गुरु के बलिदान और उनकी वीरता को स्मरण करते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: गुरु गोबिंद सिंह जी केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं. वे एक उत्कृष्ट दार्शनिक, लेखक, और कवि के साथ-साथ अद्वितीय रणनीतिकार और असाधारण योद्धा भी थे. वे सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु हैं, जिन्होंने सिख धर्म के सिद्धांतों को पूरी तरह से स्थापित कर इस पंथ को स्थिरता दी. आइए जानते हैं कि नए साल जनवरी 2025 में गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती कब मनाई जाएगी.

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 कब है

पंचांग के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 05 जनवरी को रात 08:15 बजे प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 06 जनवरी को दोपहर 06:23 बजे होगा. अतः गुरु गोबिंद सिंह जयंती 06 जनवरी को मनाई जाएगी.

Lucky Zodiac Sign 2025: अगले साल इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

पटना में 10वें गुरु का जन्म हुआ था

गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 1666 में पटना में हुआ. वे नौवें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर और माता गुजरी के एकमात्र पुत्र थे, जिनका बचपन का नाम गोबिंद राय था. 11 नवंबर, 1675 को, गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के पश्चात, वे 10वें गुरु के रूप में स्थापित हुए. इस समय उनकी आयु केवल 9 वर्ष थी.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गुरु गोबिंद सिंह जयंती का महत्व

गुरु गोबिंद सिंह जी ने बैसाखी के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी थी. उनके जीवनकाल में उन्होंने अनेक साहित्यिक रचनाएं कीं. सिख धर्म के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण नियम स्थापित किए, जिनका पालन आज भी किया जाता है.

Budh Gochar 2025: नए साल की शुरूआत में बुधदेव बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >