Govardhan Maharaj Ki Aarti: गोवर्धन पूजा के दिन करें गोवर्धन महाराज की आरती, जपें ये मंत्र, भगवान कृष्ण होंगे प्रसन्न

Govardhan Maharaj Ki Aarti: हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. यह पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है. इस दिन पूजा के बाद आरती का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है. कहते हैं, आरती के बिना पूजा अधूरी होती है. ऐसे में यहां पढ़ें गोवर्धन महाराज की आरती के हिंदी लिरिक्स.

Govardhan Maharaj Ki Aarti: गोवर्धन पूजा प्रकृति के सम्मान और आभार व्यक्त करने वाला एक विशेष पर्व है. इस दिन गोबर से बने पर्वत, जो भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप माने जाते हैं, उनकी आराधना की जाती है. पूजा-पाठ और भोग अर्पण के बाद गोवर्धन महाराज को समर्पित आरती का पाठ करने का विशेष महत्व होता है. यहां गोवर्धन महाराज की आरती के लिरिक्स को प्रस्तुत किए गए हैं.

गोवर्धन महाराज की आरती (Govardhan Maharaj Ki Aarti)

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥

तेरी सात कोस की परिक्रमा,
और चकलेश्वर विश्राम।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥

तेरे गले में कंठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥

तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झांकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥

गिरिराज धरन प्रभु तेरी शरण,
करो भक्त का बेड़ा पार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ॥

गोवर्धन पूजा के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?

मंत्र:

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव॥

गोवर्धन पूजा की शुरुआत कब से मानी जाती है?

माना जाता है कि गोवर्धन पूजा की शुरुआत द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के समय से हुई थी.

गोवर्धन पूजा के दिन लोग किस चीज का पर्वत बनाते हैं?

गोवर्धन पूजा के दिन लोग गोबर का पर्वत बनाते हैं.

गोवर्धन पूजा के दिन कितने व्यंजनों का भोग लगाया जाता है?

गोवर्धन पूजा के दिन 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja Katha: गोवर्धन पूजा के दिन करें कथा का पाठ, भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आएगी खुशहाली

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >