Gopashtami 2024: आज मनाया जाएगा गोपाष्टमी, जानें पूजाविधि और धार्मिक महत्व

Gopashtami 2024: हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 09 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा. इस दिन बछड़ों और गायों को सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है. यह दिन भगवान विष्णु और गायों की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है.

Gopashtami 2024: इस साल आज 09 नवंबर 2024 को गोपाष्टमी मनाया जा रहा है.  हिन्दू धर्म में गोपाष्टमी का उत्सव प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गायों के साथ चराई आरंभ की थी, इसलिए इसे गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है. श्रीमद्भागवत में उल्लेख है कि भगवान श्रीकृष्ण गायों के साथ खेलते थे और उन्हें गायों के प्रति गहरा प्रेम था. गोपाष्टमी के अवसर पर गाय माता की पूजा करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक प्रगति प्राप्त होती है, जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

गोपाष्टमी का शुभ मुहूर्त

पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 08 नवंबर को रात 11 बजकर 56 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 09 नवंबर को रात 10 बजकर 45 मिनट पर खत्म होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, गोपाष्टमी का पर्व 09 नवंबर को मनाया जाएगा.

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 54 मिनट से 05 बजकर 47 मिनट तक.
विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक.
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक.

पूजाविधि

गोपाष्टमी के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.
इसके पश्चात गाय और बछड़ों को स्नान कराना आवश्यक है.
गौ माता को मेहंदी, रोली और हल्दी से सजाएं.
इसके बाद उन्हें रोली, अक्षत, चंदन लगाकर फल, फूल और धूप-दीप अर्पित करें.
गौ माता की आरती करें और पूजा के उपरांत हरी घास का भोग अर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >