Ekadanta Sankashti Chaturthi Vrat आज, ऐसे करें गणेशजी की पूजा

Ekadanta Sankashti Chaturthi Vrat: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 16 मई को एकदंत संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है. इस दिन व्रत और पूजा करने से गणेश जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. आइए, एकदंत संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

Ekadanta Sankashti Chaturthi Vrat: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकदंत संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही जातकों को ग्रहदोष से भी राहत मिल सकती है. यह ध्यान देने योग्य है कि एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज 16 मई, शुक्रवार को मनाई जा रही. इस दिन बप्पा की पूजा से व्यक्ति की सभी इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं. भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है, जो अपने भक्तों की सभी बाधाओं को दूर कर देते हैं.

एकदंत संकष्टी चतुर्थी तिथि आरंभ

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आरम्भ: 16 मई, प्रातः 4:02 से
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त =17 मई, प्रातः 5:13 AM तक

एकदंत संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि

एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन सबसे पहले पूजा स्थल की सफाई करें. इसके बाद गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके तीन बार आचमन करें. फिर गणेश जी को पंचामृत से स्नान कराएं और मूर्ति के सामने दीपक जलाएं. साथ ही गणेश जी को हरे रंग के वस्त्र, जनेऊ, चंदन, दूर्वा, सुपारी, अक्षत, धूप, दीप, पीले फूल और फल अर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >