ईद-उल-फितर 2026, चांद न दिखने से नमाज शनिवार को, आज अलविदा जुमा

Eid Ul Fitr 2026: देश में ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया, अब शनिवार को नमाज होगी. शुक्रवार को अलविदा जुमा और रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा, बाजारों में बढ़ेगी रौनक.

रांची से राजकुमार लाल की रिपोर्ट

Eid Ul Fitr 2026: देश के कई हिस्सों में गुरुवार को ईद-उल-फितर का चांद नजर नहीं आया. इसके चलते अब शनिवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी. शुक्रवार को अलविदा जुमा के साथ रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा और इफ्तार किया जाएगा. धार्मिक विद्वानों के अनुसार, शुक्रवार शाम चांद दिखने की संभावना बनी हुई है.

धार्मिक विद्वानों का बयान

एदारे शरिया के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने बताया कि गुरुवार को देश के किसी भी हिस्से में चांद नजर नहीं आया. वहीं, बरियातू जामा मस्जिद के खतीब मौलाना डॉ. असगर मिसबाही ने जानकारी दी कि शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की जाएगी. उन्होंने बताया कि मस्जिद में दोपहर 12:30 बजे तकरीर शुरू होगी और 1:30 बजे नमाज अदा की जाएगी. तकरीर में रोजे के महत्व और ईद की नमाज की विधि पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

रमजान का आखिरी दिन और ईद की तारीख

दारुल कजा इमारत शरीया के काजी मुफ्ती अनवर कासमी ने बताया कि 20 मार्च को रमजान का 30वां रोजा होगा. इसके बाद 21 मार्च को शव्वाल महीने की पहली तारीख के साथ ईद-उल-फितर मनाई जाएगी. मरकजी अंजुमन सोसाइटी, इरबा में ईद की नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी.

बाजारों में दिखेगी रौनक

रमजान के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. लोग ईद की खरीदारी के लिए देर रात तक बाजारों में जुटेंगे. मेन रोड, उर्दू लाइब्रेरी के आसपास और चर्च रोड जैसे इलाकों में खासा उत्साह रहेगा. यहां कपड़े, जूते, मिठाइयां और पारंपरिक व्यंजनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ेगी. गुरुवार को भी बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही.

बैठक में रही प्रमुख उपस्थिति

एदारे शरिया की बैठक मौलाना मुफ्ती अनवर निजामी मिस्बाही की अध्यक्षता में हुई. इसमें कई प्रमुख उलेमा और समाजसेवी शामिल हुए. बैठक में चांद दिखने और ईद की तारीख को लेकर चर्चा की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >