ईद की नमाज बाजुओं में काली पट्टी बांधकर अदा करें लोग —शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष का बयान जारी

Eid 2026: शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सैय्यद तहज़ीबुल हसन रिजवी द्वारा इस वर्ष ईद को सादगी, गम और इंसानियत के साथ मनाने की अपील की गई है, जिसमें शहीदों को याद कर समाज में एकजुटता और संवेदना का संदेश दिया गया.

Eid 2026: शिया पर्सनल लॉ बोर्ड, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सैय्यद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने एक अहम बयान जारी करते हुए समस्त मुस्लिम समाज एवं इंसानियत से जुड़े लोगों से भावुक अपील की है कि इस वर्ष ईद-उल-फितर को गम, सादगी और जिम्मेदारी के एहसास के साथ मनाया जाए.

शहादत का दर्द: इंसानियत को गहरा सदमा

उन्होंने कहा कि रहबरी मक़ाम की अजीम शख्सियत, अयातुल्लाह सैय्यद अली खामेनई की शहादत और मासूम बच्चियों व बेगुनाह इंसानों की शहादत ने पूरी दुनिया की इंसानियत को गहरे सदमे में डाल दिया है. यह केवल एक व्यक्ति या एक देश का नुकसान नहीं, बल्कि पूरी उम्मत और मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

सादगी और प्रतीकात्मक विरोध का संदेश

सैय्यद तहजीबुल हसन रिजवी ने अपील करते हुए कहा कि इस ग़म की घड़ी में ईद की पारंपरिक खुशियों और दिखावे से दूर रहना ही सच्ची इंसानियत का परिचय होगा. उन्होंने कहा कि लोग ईद की नमाज़ सादगी के साथ अदा करें और अपने बाजुओं में काली पट्टी बांधकर नमाज़ के लिए जाएं, ताकि यह एक प्रतीक के रूप में दुनिया को यह संदेश दे सके कि हम अपने रहबर और मासूम शहीदों के गम में बराबर के शरीक हैं.

इंसानियत के साथ खड़े होने का समय

उन्होंने यह भी कहा कि यह ईद केवल खुशी का त्योहार नहीं, बल्कि इंसानियत के दर्द को महसूस करने और उसके साथ खड़े होने का भी मौका है. हमें चाहिए कि हम इस बार ईद को सादगी से मनाएं, नए कपड़ों और अनावश्यक खर्च से बचें, और अपने दिलों में शहीदों के लिए दुआ और इंसानियत के लिए दर्द जिंदा रखें.

एकजुटता और अमन की अपील

मौलाना तजीबुल हसन ने आगे कहा कि मासूम बच्चियों और बेगुनाहों की शहादत ने हर संवेदनशील दिल को झकझोर दिया है. ऐसे समय में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम एकजुट होकर उनके ग़म में शरीक हों, अमन और इंसाफ के लिए अपनी आवाज बुलंद करें और दुनिया को यह बताएं कि इंसानियत आज भी जिंदा है. अंत में सैय्यद तहजीबुल हसन रिजवी ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस संदेश को व्यापक रूप से फैलाएं, जरूरतमंदों की मदद करें और इस ईद को सादगी, सब्र और इंसानियत के नाम समर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >