Durga Navami 2024 Date And Time: दुर्गा नवमी आज, ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

Durga Navami 2024 Date And Time: आज शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना करते हैं. यहां आपको बताते हैं नवमी पर कन्या पूजन और हवनP पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

Durga Navami 2024 Date And Time: आज शारदीय नवरात्रि का नौवां दिन है. नवरात्रि का नौवां दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. इस दिन अनेक लोग कन्या पूजन और हवन पूजन का आयोजन करते हैं. यह नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है. इस दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना करते हैं. यहां आपको बताते हैं नवमी पर कन्या पूजन और हवन पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

दुर्गा नवमी का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 11 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:07 बजे प्रारंभ होगी. नवमी तिथि का समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10:58 बजे होगा. विजयादशमी का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

दुर्गा नवमी पूजा विधि

नवरात्रि के नवमी दिन मां दुर्गा के प्रसाद में हलवा, पूरी, नौ प्रकार के फूल, फल आदि का समावेश अवश्य करें.

इसके पश्चात मंत्रों का जाप करते हुए माता का ध्यान केंद्रित करें.

फिर मां को फल, भोग, मिष्ठान, पांच प्रकार के मेवे, नारियल आदि अर्पित करें.

इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें.

फिर नवरात्रि के नवें दिन की कथा का श्रवण करें या उसे पढ़ें.

अंत में माता की आरती करें.

इसके बाद कन्याओं को भोजन कराएं.

अंत में प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत समाप्त करें.


मां सिद्धिदात्री को समर्पित है आज नवरात्रि का नौवां दिन

नवरात्रि का 9वें दिन मां दुर्गा का रूप सिद्धिदात्री है. यह दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मां भगवती ने इस दिन देवताओं और भक्तों के सभी इच्छित कार्यों को पूर्ण किया, जिससे वह सिद्धिदात्री के रूप में सम्पूर्ण जगत में प्रकट हुईं. परम करुणामयी सिद्धिदात्री की आराधना और पूजा से भक्तों के सभी कार्य सफल होते हैं, बाधाएं दूर होती हैं और सुख तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >