Diwali 2024 Shubh Muhurat: इस शुभ मुहूर्त में करें मां लक्ष्मी की पूजा, दिवाली पर बरसेगी कृपा

Diwali 2024 Shubh Muhurat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि आज, 31 अक्टूबर को है. दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में किया जाता है, जो 31 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके पश्चात अमावस्या तिथि का आरंभ होगा. प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीवाली का उत्सव मनाया जाता है.

Diwali 2024 Shubh Muhurat:  इस साल 20 अक्टूबर 2024 को दीपों का पर्व दिवाली मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है. दिवाली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के पश्चात अयोध्या में प्रवेश किया, जिसके उपलक्ष्य में सभी नगरवासी अपने प्रभु राम का स्वागत करने के लिए दीप जलाए थे. पुराणों के अनुसार, समुद्र मंथन के समय कार्तिक माह की अमावस्या को मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, जबकि वाल्मीकि रामायण के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विवाह सम्पन्न हुआ था.

Maa Kali Aarti Lyrics: काली चौदस के दिन करें मां काली की आरती

Diwali 2024 Laxmi Ji Ki Aarti: इस दिवाली, लक्ष्मी जी की आरती करने से पहले जान लें इसका भावार्थ

Diwali 2024 Laxmi Ji Aarti: ओम जय लक्ष्मी माता … दीपावली पर माता लक्ष्मी को करें इस आरती से प्रसन्न

दिवाली लक्ष्मी पूजन का समय

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में किया जाता है, जो कि 31 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा, वृषभ लग्न (स्थिर लग्न) का समय शाम 6 बजकर 25 मिनट से रात 8 बजकर 15 मिनट तक निर्धारित किया गया है.

दूसरा पूजन मुहूर्त

महानिशीथ काल का पूजन 31 अक्टूबर की रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 30 मिनट तक होगा.

दिवाली का विशेष योग

इस वर्ष दिवाली विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि 40 वर्षों के बाद शुक्र और गुरु की युति से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही, शनि अपनी स्वराशि कुंभ में स्थित होकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >