Dhanteras 2024: धनतेरस का यमराज से संबंध, इसलिए जलाया जाता है यम दीप

Dhanteras 2024: धनतेरस के अवसर पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता, गणेशजी, धन्वंतरि देव और यमराज की पूजा की जाती है. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस दिन यम देवता की आराधना करने और उनके लिए दीप जलाने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. यमराज को दक्षिण दिशा का स्वामी माना गया है.

Dhanteras 2024: धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है, जिसे छोटी दिवाली भी कहते हैं. इस दिन का सीधा संबंध मृत्यु के देवता यमराज से है और मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता.

Bhaum Pradosh Vrat 2024: भौम प्रदोष के साथ कल मनाया जाएगा धनतेरस, होगा धन का लाभ

दीपदान का महत्व

धनतेरस के दिन यमराज को प्रसन्न करने के लिए घर के बाहर दीप जलाने की परंपरा है. पद्म पुराण के अनुसार, कार्तिक के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर यमराज के लिए दीप जलाने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. दीप जलाते समय निम्नलिखित मंत्र का जाप करना चाहिए:

“मृत्युना पाशहस्तेन कालेन भार्यया सह त्रयोदश्यां दीपदानात्सूर्यजः प्रीयतामिति”

इसका अर्थ है कि मृत्यु, पाशधारी काल और उनकी पत्नी के साथ सूर्यनंदन यमराज त्रयोदशी पर दीप देने से प्रसन्न हों.

नरक चतुर्दशी का स्नान

कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को चंद्र उदय के समय नरक के भय से मुक्ति के लिए स्नान करने का विधान है. इस दिन प्रातःकाल स्नान करने से यमलोक का दर्शन नहीं करना पड़ता.

दीपदान की कथा

एक प्राचीन कथा के अनुसार, राजा हेम के पुत्र के जन्म के छठे दिन उसकी अकाल मृत्यु की भविष्यवाणी हुई थी. राजा हंस ने इसे रोकने के लिए उस बच्चे को गुफा में छिपा दिया, लेकिन यमदूतों ने उसके प्राण हर लिए. इस घटना से यमदूतों को दुःख हुआ और उन्होंने यमराज से ऐसी दुर्घटनाओं से बचने का उपाय पूछा. तब यमराज ने धनतेरस पर दीपदान का महत्व बताया, जिससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता.

कुबेर और धन्वंतरि की पूजा

धनतेरस के दिन कुबेर और धनवंतरि की भी पूजा की जाती है, जो धन और स्वास्थ्य के देवता माने जाते हैं. हालांकि इसका विवरण प्राचीन ग्रंथों में नहीं मिलता, लेकिन पुरानी परंपरा का अनुसरण करते हुए इनकी पूजा करना शुभ माना गया है.

Also Read: धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना, घर में नहीं होगी पैसों की कमी, जानें अपने शहर का टाइम-टेबल

Also Read: Kuber Ji ki Aarti: धनतेरस पर करें श्री कुबेर जी की आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

नए बर्तन खरीदने की परंपरा

इस दिन नए बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है. लोगों का मानना है कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है.

क्यों जरूरी है यम दीप?

धनतेरस पर घर के बाहर दीप जलाकर यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है. इसलिए इस दिन यम दीप जलाना न भूलें, ताकि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >