Chandra Grahan 2020, Sutak Timing in India: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल से लेकर आप पर पड़ने वाले असर तक हर जानकारी

Chandra Grahan 5 June 2020 Today Sutak Date and Time, Timings in India, Lunar Eclipse June 2020 Sutak Time: इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज रात में लग रहा है. इस दौरान लोग पूछते है कि ग्रहण कब से शुरू होगा. ग्रहण कब लगेगा और इससे पहले सूतक काल कब शुरू होगा यह जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए. जब भी ग्रहण की बात आती है तो लोग पूछते हैं कि ग्रहण कब लग रहा है, और सूतक का समय कब शुरू होगा तो आपको बता दें कि साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 05 जून यानि शुक्रवार की रात में लगेगा. यह दुनियाभर के कई देशों में दिखेगा.

Live Updates
10:39 PM. 5 Jun 20 10:39 PM. 5 Jun

चंद्रग्रहण में कब लगता है सूतक

चंद्र ग्रहण में यह नौ घंटे पहले लगता है. सूतक काल ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म होता है. हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण में सूतक मान्य नहीं होता है.

10:39 PM. 5 Jun 20 10:39 PM. 5 Jun

चंद्र यंत्र का प्रयोग कर बच सकते हैं अशुभ प्रभावों से

वैसे तो ग्रहण के प्रभावों से बचने के लिए कई सारे कार्य किए जाते हैं, पर चंद्र यंत्र की पूजा करने से भी ग्रहण के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलता है.

9:13 PM. 5 Jun 20 9:13 PM. 5 Jun

ठीक एक महीने बाद भी लगेगा चंद्रग्रहण

ठीक एक महीने बाद यानी 5 जुलाई को भी चंद्रग्रहण लगेगा. दिलचस्प बात ये है कि वह भी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने से इसमें भी सूतक का कोई प्रभाव नहीं रहेगा.

Chandra Grahan 2020 : जानिए रांची और झारखंड के लोगों को कैसा दिखेगा चंद्रग्रहण? देखें ग्राफिक्स

7:49 PM. 5 Jun 20 7:49 PM. 5 Jun

क्या ग्रहण के दौरान पानी पी सकते हैं

ग्रहण के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान बैकटेरिया ज्यादा एक्टिव होते हैं, जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं.अगर आप बीमार हैं या आप गर्भवती हैं तो आप हल्का गर्म पानी पी सकते हैं. इसमें 8-10 बूंदे तुलसी का जूस या पत्ते ड़ाल कर उबाल सकते हैं.

7:19 PM. 5 Jun 20 7:19 PM. 5 Jun

गर्भवती महिलाएं ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए करें ये काम

ग्रहण का समय गर्भवती महिलाओं के लिए काफी प्रभावी माना जाता है. आने वाले बच्चे के लिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से परहेज करना चाहिए. ग्रहण के समय में लोहे की कोई वस्तु एवं गोद में नारियल लेकर ईश्वर के मंत्र का जाप करें जिससे गर्भाधान में कष्ट योग नहीं बनता है.

Chandra Grahan 2020 LIVE Updates: चंद्रग्रहण कितने बजे से? कहां दिखेगा? सूतक काल… हर जानकारी के लिए क्लिक करें

7:49 PM. 5 Jun 20 7:49 PM. 5 Jun

Chandra Grahan 2020 LIVE Updates: चंद्रग्रहण कितने बजे से? कहां दिखेगा? सूतक काल… हर जानकारी के लिए क्लिक करें. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं करें इन मंत्रों का जाप

ग्रहण के समय गर्भवती स्त्रियों के लिए काफी प्रभावकारी माना जाता है, ग्रहण से आने वाले शिशु पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है. गर्भवती महिलाओं को नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए विष्णु के मंत्र ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’, ‘भगवान शिव के मंत्र ऊँ नम: शिवाय’, भगवान गणेश के मंत्र ‘श्री गणेशाय नम:’ का जाप मंत्र का जाप करना चाहिए

Chandra Grahan/Lunar Eclipse 2020 Today LIVE Updates: चांद को आज रात लगेगा ग्रहण, जानिए सूतक काल, सावधानियां और मान्यताएं

7:19 PM. 5 Jun 20 7:19 PM. 5 Jun

Chandra Grahan/Lunar Eclipse 2020 Today LIVE Updates: चांद को आज रात लगेगा ग्रहण, जानिए सूतक काल, सावधानियां और मान्यताएंग्रहण के दौरान सुनसान जगहों पर जाने से बचें

ग्रहण के दौरान अनजानी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं. इसलिए ग्रहण के दौरान सुनसान जगहों जैसे सुनसान सड़क, मैदान खासकर श्मशान में नहीं जाने की सलाह दी जाती है.

3:20 PM. 5 Jun 20 3:20 PM. 5 Jun

क्या खुली आंखों से चंद्रग्रहण देखना है हानिकारक

चंद्रग्रहण देखना हानिकारक नहीं माना जाता. आप अपने घर की छत, खुले मैदान या पार्क में खड़े होकर आंखों को ऊपर उठाकर सीधे चंद्रग्रहण देख सकते हैं. चंद्रमा का आंखों पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता इसलिए आप चश्मे के बगैर भी चंद्रग्रहण देख सकते हैं.

2:46 PM. 5 Jun 20 2:46 PM. 5 Jun

उपछाया चंद्रग्रहण: जानिए ये कैसे होता है बाकी चंद्र ग्रहण से अलग

आज जो चंद्र ग्रहण लग रहा है वह उपछाया चंद्रग्रहण है. यानी इसमें चांद और सूरज के बीच धरती एक सीधी लाइन बनाते हुए नहीं आती बल्कि घूमते हुए आती है. इससे धरती की छाया चांद के एक हिस्से से गुजरती है. इसलिए इसको उपछाया चंद्रग्रहण कहा जाता है. ज्योतिषियों की मानें तो इस ग्रहण का भारत में प्रभाव नहीं है. इसलिए सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. हालांकि ग्रहण काल में जो ऐहतियात रखे जाते हैं वो लोग रखेंगे.

2:46 PM. 5 Jun 20 2:46 PM. 5 Jun

साल का दूसरा उपछाया चंद्रग्रहण है ये

साल 2020 का ये दूसरा चंद्रग्रहण है. दोनों ही चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण कहलाते हैं. इसमें धरती की छाया सिर्फ चांद पर पड़ती है और चांद की रोशनी थोड़ी धुंधली पड़ जाती है. सूतक काल की बात करें तो ये आज रात 11:15 बजे से शुरू होकर 06 जून 02:34 बजे तक रहेगा.

2:46 PM. 5 Jun 20 2:46 PM. 5 Jun

Chandra Grahan 2020, sutak Timing in India: इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार की रात में लग रहा है. इस दौरान लोग पूछते है कि ग्रहण कब से शुरू होगा. ग्रहण कब लगेगा और इससे पहले सूतक काल कब शुरू होगा यह जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए. जब भी ग्रहण की बात आती है तो लोग पूछते हैं कि ग्रहण कब लग रहा है, और सूतक का समय कब शुरू होगा तो आपको बता दें कि साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 05 जून यानि शुक्रवार की रात में लगेगा. यह दुनियाभर के कई देशों में दिखेगा. इस समय सभी लोग जानना चाहते हैं कि चंद्र ग्रहण किस समय दिखेगा और चंद्र ग्रहण लगने का समय क्या होगा. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण 05 जून रात 11:15 बजे से शुरू होगा और 06 जून 02:34 बजे तक रहेगा. यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठ नक्षत्र में लग रहा है. यानी राशियों पर पड़ने वाले असर पर भी ज्योतिषियों की नजर रहेगी.

10:55 AM. 5 Jun 20 10:55 AM. 5 Jun

कोरोना काल में गहरा प्रभाव छोड़ने वाला है यह ग्रहण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण को वास्तविकता में कोई चंद्रग्रहण नहीं माना जाता. इस उपच्छाया ग्रहण का सूतक काल का दोष भी नहीं लगता है, लेकिन इस वक्त भारत समेत पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से पीड़ित है, तो इस स्थिति में ये ग्रहण काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. वैदिक शास्त्रों में चंद्रमा का संबंध मन और कफ प्रकृति से बताया गया है, और कोरोना काल में चंद्रमा पर 5 जून को ग्रहण लगना, भारत के साथ-साथ कई देशों के लिए काफी गहरा प्रभाव छोड़ने वाला है. हालांकि कई ज्योतिषी यह भी मान रहे हैं कि इस बार का उपच्छाया चंद्र ग्रहण का प्रभाव, मनुष्यों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा, जिससे देश को कोरोना संक्रमण को कम करने में मदद मिलेगी.

8:20 AM. 5 Jun 20 8:20 AM. 5 Jun

चंद्र ग्रहण के दौरान ये काम करने से बचें

– ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का कोई शुभ काम करने से बचें.

– ग्रहण के दौरान तुलसी का पौधा नहीं छूएं.

– ग्रहण में ज्यादा से ज्यादा समय मंत्रों का जाप करें.

– ग्रहण में मंदिर का पट बंद कर देना चाहिए.

– मंत्रों का जाप कर भगवान को याद करना है और ग्रहण के बाद स्नान कर पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए.

– ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का कोई हथियार जैसे चाकू, कैंची करीब न रखें

– ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है.

– सभी खाने की सामग्री में तुलसी पत्ता रखना चाहिए.

8:26 AM. 4 Jun 20 8:26 AM. 4 Jun

05 जून को लगेगा चंद्र ग्रहण

इससे पहले इस साल पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगा था. 05 जून को लगने वाला चंद्रग्रहण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा. आकाश के स्पष्ट होने पर रात में हर जगह से ग्रहण दिखाई दे सकता है. कई लोग सवाल यह भी कर रहे हैं कि चंद्र ग्रहण कब है या चंद्र ग्रहण की तारीख क्या है तो हम आपको बता दें 5 जून को चंद्रग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा. इस ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह से संरेखित होते हैं. पृथ्वी चंद्रमा की सतह तक पहुंचने से सूर्य की कुछ रोशनी को अवरुद्ध करती है और चंद्रमा के एक हिस्से को अपनी बाहरी छाया के साथ कवर करती है, जिसे पेनुमब्रल के रूप में भी जाना जाता है. 05 जून को लगने वाला पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण ही है.

4:28 PM. 4 Jun 20 4:28 PM. 4 Jun

क्या है सूतक काल

इस दौरान एक अशुभ समय की शुरुआत होगी, जिस समय विशेष रूप से बचने की जरूरत है. इसकी शुरुआत चंद्र ग्रहण के करीब नौ घंटे पूर्व ही शुरू हो जाएगा और ग्रहण के समाप्ति के साथ ही रात 2 बजकर 32 मीनट पर सूतक काल भी समाप्त होगा. ऐसे में इस ग्रहण के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण उपछाया होने के कारण भारत के किसी भी राज्य में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा, जिसके साथ ही चंद्र ग्रहण की अवधि 3 घंटे 18 मिनट है. इस बार चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने की वजह से सूतक काल का प्रभाव कम रहेगा. सूतक 5 जून दोपहर 2 बजकर 15 पर शुरू हो जायेगा. चन्द्रग्रहण का सूतक ग्रहण प्रारम्भ होने के 9 घंटे पहले लग जाता है .

8:26 AM. 4 Jun 20 8:26 AM. 4 Jun

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा. यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा जिसमें आमतौर पर एक पूर्ण चंद्रम से अंतर करना मुश्किल होता है. इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 18 मिनट होगी. चंद्र ग्रहण 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा. रात 12:54 बजे सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा और 06 जून 02:34 बजे समाप्त हो जाएगा.

8:26 AM. 4 Jun 20 8:26 AM. 4 Jun

जानें खुली आंखों से देख सकते हैं ग्रहण

एक्सपर्ट्स के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान या चंद्र ग्रहण को सीधे तौर पर देखना, आपकी आंखों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाता. जबकि, सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखने पर यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसे सौर रेटिनोपैथी कहा जाता है. कभी भी नंगी आंखों के ग्रहण न देखें. इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. हमेशा सूर्यग्रहण को खास सोलर फिल्टर वाले चश्मों से देखें. इन्हें सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस कहा जाता है. आपके नॉर्मल चश्मे या गॉगल्स आंखों को यूवी रेज से सुरक्षित नहीं रख सकते.

7:33 PM. 4 Jun 20 7:33 PM. 4 Jun

5 जून 2020 को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लग रहा है. इसके बाद साल का तीसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर 2020 को लगेगा. जबकि इसी महीने जून में सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse On 5 June) का सूतक काल 05 जून को रात 11.15 बजे से शुरू होकर 06 जून को ही रात 12.54 बजे तक रहेगा.

8:25 PM. 4 Jun 20 8:25 PM. 4 Jun

गर्भवती महिलाओं को रखना होगा अपना खास ख्याल

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए, चंद्र ग्रहण देखने से होने वाले शिशु पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय कैंची, चाकू आदि से कोई वस्तु नहीं काटनी चाहिए.

8:55 PM. 4 Jun 20 8:55 PM. 4 Jun

क्या चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है ?

चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन पड़ता है पर ये जानना दिलचस्प होगा कि हर पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण नहीं पड़ता है. क्योकि पृथ्वी की कक्षा पर चंद्रमा की कक्षा झुक जाने से ऐसा होता है. यही बात सूर्यग्रहण के लिए भी है.

2:46 PM. 5 Jun 20 2:46 PM. 5 Jun

चंद्र ग्रहण रखें में इन बातों का ध्यान

ग्रहण के समय कोई शुभ काम न करें.

ग्रहण में ज्यादा से ज्यादा समय मंत्रों का जाप करें.

ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए.

गर्भवती स्त्रियों को बाहर नहीं निकलना चाहिए.

1:40 AM. 5 Jun 20 1:40 AM. 5 Jun

चंद्र ग्रहण में भूलकर भी न करें ये काम

मान्यता है कि चंद्र ग्रहण के दिन बहुत से काम नहीं करना चाहिए. अगर कोई उन नियमों को तोड़ता है, तो उसका असर उसके जीवन पर पड़ता है.

ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति स्पर्श नहीं करनी चाहिए.

सूतक काल ग्रहण लगने पहले ही शुरू हो जाता है. इस समय खाने पीने की मनाही होती है.

सूतक काल के समय शुभ काम और पूजा पाठ नहीं की जाती है.

ग्रहण के दौरान बाल और नाखून नहीं काटना चाहिए.

मुख्य बातें

Chandra Grahan 5 June 2020 Today Sutak Date and Time, Timings in India, Lunar Eclipse June 2020 Sutak Time: इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आज रात में लग रहा है. इस दौरान लोग पूछते है कि ग्रहण कब से शुरू होगा. ग्रहण कब लगेगा और इससे पहले सूतक काल कब शुरू होगा यह जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए. जब भी ग्रहण की बात आती है तो लोग पूछते हैं कि ग्रहण कब लग रहा है, और सूतक का समय कब शुरू होगा तो आपको बता दें कि साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 05 जून यानि शुक्रवार की रात में लगेगा. यह दुनियाभर के कई देशों में दिखेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >