Chaitra Navratri Bhojpuri Song 2020: चैत्र नवरात्र में सुनिए खेसारी लाल का भोजपुरी देवी गीत, यू-ट्यूब पर मचाया धमाल

इस बार लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना कर रहे है, और भोजपुरी देवी गीत वीडियो यू-ट्यूब पर देख रहे है

चैत्र नवरात्र 25 मार्च बुधवार से शुरू हो गया है. चैत्र नवरात्र हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार है. वही, कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में 21 दिनों के लिये लॉकडाउन कर दिया गया है. लॉक डाउन के चलते देश के सभी बड़े और छोटे मंदिरों को भी बंद कर दिया गया है. इस बार लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों पर रहकर ही पूजा-अर्चना कर रहे है. इस दौरान लोगों के घरों में देवी सॉग (Bhojpuri Navratri Song) खूब बज रहे है. सभी लोग इस समय अपने घरों में ही रह रहे है. इसलिये सुबह से लेकर रात तक देवी सॉग सूनना पसंद कर रहे है. ऐसे में यूट्यूब नवरात्रि के भोजपुरी देवी सॉन्ग वायरल हो रहे हैं. इन सॉन्ग में खेसारी लाल (Khesari lal), पवन सिंह (Pawan Singh), और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के भोजपुरी देवी सॉन्ग काफी पसंद किये जा रहे हैं. वही युवाओं में खेसारी लाल यादव के पूराने गाने सुनने का क्रेज बढ़ गया है. इस बार खेसारी लाल यादव ने नवरात्र शुरू होने से पहले ही कई धमाकेदार देवी सॉग रिजीज कर दिये है. जो काफी पॉपुलर भी हो रहे है.

Bhojpuri Navratri Song: चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले ही भोजपुरी के सिंगर्स ने अपने गाने रिलीज कर दिये जो काफी पॉपुलर भी हो रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान (Bhojpuri Navratri Song) भोजपुरी नवरात्रि सॉग लोगों को काफी पसंद भी आ रहे है. खासकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के भोजपुरी देवी गीतों (Bhojpuri Devi Geet) को काफी पसंद किया जा रहा है. खेसारी लाल के ‘चुनरिया लेले अईह’ माई दरबार, गाने ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस गाने के लगभग 10 करोड़ बार देखा जा चुका है. खेसारी लाल के ‘चुनरिया लेले अईह’ गाने खूब वायरल हो रहा है. ऐसे में खेसारी लाल यादव का भोजपुरी देवी गीत (Khesari lal Yadav Bhojpuri Devi Geet) ‘चुनरिया लेले अईह’ का विडियो यूट्यूब पर छा गया है. गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >