क्या सच में कनिका कपूर के कारण प्रिंस चार्ल्स को हुआ कोरोना? जानिए क्या है पूरी सच्चाई

prince charles- ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है.

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाये गये हैं. क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने के पुष्टि की गई है. लेकिन, इस बीच प्रिंस चार्ल्स के साथ सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor) की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कनिका हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पायी गई हैं और उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में किया जा रहा है. ऐसे में यूजर्स इन तसवीरों को शेयर कर कई बातें बना रहे है.

दरअसल, प्रिंस चार्ल्स के साथ कनिका कपूर की तसवीर देख यूजर्स का कहना है कि प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की जिम्मेदार कनिका कपूर ही हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि कनिका प्रिंस चार्ल्स से यह महामारी लेकर भारत आई हैं. कनिका हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से पहले लंदन से ही लौटी थीं. ऐसे में सवाल यह उठ रहे है कि क्या ये बातें सच है? क्या सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर सही है या यह एक फेक न्यूज है.

असल में यह सच नहीं है. कनिका कपूर की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह काफी पुरानी है और उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर मौजूद हैं. यह तस्वीर जुलाई 2015 की है. डचेस ऑफ कार्नेवल के द्वारा आयोजित एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कनिका कपूर पहुंची थीं. इस आयोजन की खास बात यह भी थी कि प्रिंस चार्ल्स ने कनिका कपूर से हिंदी में कुछ शब्द भी बोले थे.

दूसरी तस्वीर में कनिका ने लिखा था, प्रिंस चार्ल्स के साथ क्लेरेंस हाउस में प्यारी शाम. इन तस्वीरों से पता चलता है कि कनिका और प्रिंस चार्ल्स की मुलाक़ात पांच साल पहले हुई थी.

ब्रिटिश मीडिया ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. जबकि उनकी पत्नी कैमिला का टेस्ट निगेटिव आया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों को स्कॉटलैंड के एक सेल्फ आइसोलेशन होम में भर्ती किया गया है. अभी तक उनकी हालत को लेकर कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह पहले से बेहतर हैं.

वहीं, कोरोना वायरस की चपेट में आयीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. इससे पहले रविवार को हुए दूसरे टेस्ट में भी वह कोरोना पॉजिटिव पायी गई थीं. फिलहाल कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >