चैत्र नवरात्र 2026 राशिफल: इन 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन 3 को रहना होगा सावधान

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन नौ दिनों के दौरान ग्रहों की बदलती चाल का अलग-अलग राशियों के जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. कई राशियों के लिए यह समय पारिवारिक, करियर और आर्थिक खुशियां लेकर आएगा, तो कुछ राशियों के लिए यह समय सतर्क रहने वाला रहेगा.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 19 मार्च 2026, गुरुवार से हो रहा है, जिसका समापन 27 मार्च को होगा. नवरात्रि के इस पावन नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी. पूजा की शुरुआत कलश स्थापना से होगी और समापन रामनवमी के साथ होगा. इस दौरान ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. इन पावन नौ दिनों में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि इस चैत्र नवरात्र का प्रभाव किन राशियों पर किस तरह से देखने को मिलेगा.

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • मेष राशि: आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे और यात्रा के योग बनेंगे.
  • मिथुन राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. करियर में नए अवसर और सफलता के योग बनेंगे.
  • कर्क राशि: नवरात्रि में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि और व्यापार में उछाल संभव है.

इस चैत्र नवरात्र दूर होंगी रुकावटें 

  • सिंह राशि: आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, धन लाभ के योग बनेंगे.
  • कन्या राशि: कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी. प्रमोशन और उन्नति के संकेत हैं.
  • वृश्चिक राशि: समस्याओं से राहत मिलेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

  • मकर राशि: नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ संभव है.
  • कुंभ राशि: कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में सफलता मिलेगी.
  • मीन राशि: करियर में ग्रोथ और आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं.

इन्हें रहना होगा सावधान

  • वृषभ राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक धन हानि हो सकती है.
  • तुला राशि: निवेश सोच-समझकर करें, आर्थिक नुकसान की आशंका है.
  • धनु राशि: पूरी नवरात्रि वाणी पर संयम रखें, रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: कल है घटस्थापना, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >