Chaitra Navratri 2026: भारत में नवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का बड़ा पर्व माना जाता है. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है और 27 मार्च 2026 को इसका समापन होगा. इन नौ दिनों में भक्त पूरे मन से मां दुर्गा की उपासना करते हैं और मानते हैं कि इस समय देवी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है. धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार, अगर इन दिनों कुछ खास नियमों और उपायों का पालन किया जाए तो जीवन की कई बाधाएं दूर हो सकती हैं और भाग्य के दरवाजे खुल सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही पांच उपाय, जिन्हें नवरात्रि के दौरान करने की सलाह ज्योतिष और धार्मिक परंपराओं में दी जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसती है.
नवरात्रि में जलाएं घी के दीपक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में घर के मंदिर में सुबह और शाम घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता दूर होती है. कई लोग नौ दिनों तक अखंड ज्योति भी जलाते हैं.
दुर्गा सप्तशती या मंत्र जाप
नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चालीसा या “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का जाप करने की परंपरा है. माना जाता है कि नियमित जाप करने से मन शांत होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है.
कन्या पूजन से सुख-समृद्धि
नवरात्रि के आखिरी दिनों में कन्या पूजन की परंपरा बहुत पुरानी है. इसमें छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है और उन्हें भोजन कराया जाता है.
सात्विक भोजन अपनाएं
नवरात्रि में व्रत और सात्विक भोजन को विशेष महत्व दिया जाता है. फलाहार, हल्का भोजन और संयमित दिनचर्या से शरीर और मन दोनों शुद्ध होते हैं.
जरूरतमंदों को दान
नवरात्रि के दिनों में दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है. गरीबों को भोजन, कपड़े या अनाज देना पुण्य का कार्य है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri: कल है घटस्थापना, जल्दी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि
