चैत्र नवरात्रि नवमी तिथि पर कैसे करें कन्या पूजन? संपूर्ण विधि और मुहूर्त

Chaitra Navratri 2025 Navami Tithi: नवरात्रि के समापन पर कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है. इस दिन कन्याओं को भोजन कराने के पश्चात ही नवरात्रि व्रत का पारण किया जाता है. कन्याओं को भोजन देने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है, साथ ही मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. इस वर्ष कन्या पूजन 5 और 6 दोनों तारीखों को किया जाएगा. कुछ लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, जबकि अन्य नवमी तिथि को दुर्गा पूजन का आयोजन करते हैं.

Chaitra Navratri 2025 Navami Tithi Kanya Pujan: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि देवी की उपासना का अंतिम और अत्यंत शुभ अवसर होता है. इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन की परंपरा का पालन किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, कन्याओं को मां दुर्गा का जीवित रूप माना गया है, इसलिए नवमी के दिन उनका पूजन करके माता रानी की कृपा प्राप्त की जाती है.

कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (2025 के अनुसार)

नवमी तिथि: 6 अप्रैल 2025

चैत्र नवरात्रि नवमी कन्या पूजन मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:34 am से 05:20 am
प्रातः सन्ध्या- 04:57 am से 06:05 am
अभिजित मुहूर्त- 11:58 am से 12:49 pm

आज चैत्र नवरात्रि 2025 की अष्टमी तिथि पर इन उपायों से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

कन्या पूजन की संपूर्ण विधि

कन्याओं का चयन

नवमी तिथि पर 2 से 10 वर्ष की आयु की 9 कन्याओं को आमंत्रित करें. इसके साथ ही एक बालक (लंगूर) को भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिसे भगवान भैरव का प्रतीक माना जाता है.

पैर धोना और तिलक करना

सर्वप्रथम सभी कन्याओं के पांव धोकर उन्हें तिलक करें और अक्षत तथा फूल अर्पित करें.

आसन पर बैठाना और पूजा करना

उन्हें स्वच्छ आसन पर बिठाकर माता रानी के मंत्रों से पूजा करें. उनके हाथों में लाल चुनरी, फूल, नारियल, या उपहार रखें.

भोजन कराना

कन्याओं को पूड़ी, चना और सूजी का हलवा बनाकर परोसें. यह भोजन पारंपरिक और शुभ माना जाता है.

दक्षिणा और उपहार देना

भोजन के बाद प्रत्येक कन्या को दक्षिणा और वस्त्र या छोटा उपहार भेंट करें. श्रद्धा और प्रेम के साथ उन्हें विदा करें.

विशेष ध्यान दें

  • कन्या पूजन के दौरान पूर्ण शुद्धता और श्रद्धा का पालन करें.
  • यदि संभव हो, तो घर में स्वयं तैयार किया गया ताजा भोजन ही परोसें.
  • बालिकाओं को खुशी के साथ विदा करें, क्योंकि वे देवी का आशीर्वाद लेकर जाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >