Budh Margi 2024: मीन राशि में बुध करेंगे मार्गी, इन राशियों के करियर और जीवन में आएगी परेशानी

Budh Margi 2024 in meen: बुध ग्रह गुरु की राशि मीन में मार्गी होने जा रहे हैं. आइए जानें इससे राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

Budh Margi 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, विद्या, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है. 25 अप्रैल को शाम 5:49 बजे बुध ग्रह गुरु की राशि मीन में मार्गी हो जाएगा. इसका विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं, जिनपर इस मार्गी का नकारत्मक प्रभाव होगा.

इन राशियों पर बुध ग्रह के मार्गी होने का नकारात्मक प्रभाव

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है. करियर में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. धन हानि और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक लाभ होने में समस्या होगी
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को अपने परिवार और करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. संतान और जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं होगा. आर्थिक क्षमता कमजोर हो सकती है.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने का है. गलत फैसले लेने से नुकसान हो सकता है. नौकरी में परेशानी से सामना हो सकता है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ साथियों का सहयोग नहीं मिलेगा. मेहनत के बाद भी सफलता मिलने की संभावना कम है. बिजनेस में तनाव होगा, खर्चे भी बढ़ेंगे.
मीन राशि: मीन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में भी कुछ परेशानियां हो सकती हैं. मेहनत के अनुरूप आपको फल नहीं मिलेगा. बिजनेस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

शुक्र का मेष राशि में गोचर, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

इन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

मिथुन: बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए मार्गी होने से आपकी बुद्धि और विवेक में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ और करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं.
कन्या: बुध ग्रह आपकी राशि के भी स्वामी हैं. मार्गी होने से आपको शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय में सफलता मिल सकती है.
तुला: बुध ग्रह के मार्गी होने से आपकी वाणी में प्रभाव आ सकता है. नए संपर्क बन सकते हैं और सामाजिक जीवन में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है.
धनु: बुध ग्रह के मार्गी होने से आपकी यात्राओं में वृद्धि हो सकती है. नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं.
मकर: बुध ग्रह के मार्गी होने से आपको शोध और प्रतियोगिताओं में सफलता मिल सकती है.

उपाय

यदि बुध ग्रह कमजोर हैं या उनका प्रभाव अशुभ है, तो आप कुछ उपाय कर सकते हैं. आप बुधवार का व्रत रखें और भगवान गणेश की पूजा करें. पन्ना रत्न भी धारण किया जा सकता है. बुधवार को हरी वस्तुओं का दान करें. “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >