सत्तू, सूर्य पूजा और परंपरा, झारखंड में बिसुआ का खास अंदाज

Bisua Parv 2026: झारखंड में बिसुआ पर्व 2026 पर सत्तू, सूर्य पूजा और नई फसल का उत्सव मनाया जाएगा, जो समृद्धि, स्वास्थ्य और शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक है.

Bisua Parv 2026: बिसुआ पर्व इस वर्ष 14 अप्रैल, मंगलवार को पूरे श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा. झारखंड सहित बिहार के कई क्षेत्रों में इस लोकपर्व का विशेष महत्व है. यह पर्व चैत्र माह के अंतिम दिन और वैशाख मास के प्रथम दिन के संयोग पर मनाया जाता है, जो नए समय की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. गायत्री पीठ के पंडित बितुन पांडे ने बताया कि रांची के ग्रामीण इलाकों में इस पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है, जहां लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ इसे मनाते हैं.

कृषि और परंपरा से जुड़ा पर्व

बिसुआ पर्व को रबी फसल की कटाई और नए कृषि वर्ष के आगमन का संकेत माना जाता है. इस दिन किसान नई फसल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और समृद्धि की कामना करते हैं. परंपरा के अनुसार, लोग नए अन्न से बने सत्तू का सेवन करते हैं, जो इस पर्व का मुख्य आहार माना जाता है. सत्तू न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है.

सूर्य गोचर और शुभ संयोग

ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस पर्व का विशेष महत्व है. सूर्य देव 13 अप्रैल को दोपहर 12:06 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके कारण 14 अप्रैल को बिसुआ पर्व मनाया जाएगा. सूर्य के इस गोचर के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है. इसके बाद विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत शुभ मानी जाती है.

पूजा-विधि और लोक मान्यताएं

बिसुआ पर्व के दिन लोग अपने कुलदेवताओं की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं. इस अवसर पर सत्तू, कच्चा आम (टिकोला) और शीतल जल अर्पित करने की परंपरा है. मान्यता है कि इन चीजों का अर्पण करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. साथ ही, यह पर्व प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और सादगीपूर्ण जीवन अपनाने का संदेश भी देता है.

ये भी पढ़ें: कल मनाया जाएगा सतुआन पर्व, सत्तू खाने की परंपरा के पीछे छिपा है बड़ा रहस्य

वैशाख मास का महत्व

बिसुआ पर्व के साथ ही वैशाख मास की शुरुआत होती है, जिसे ‘मधुमास’ भी कहा जाता है. यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान दान, तप और पूजा-पाठ का विशेष फल प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और उन्नति के मार्ग खुलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >