Bhadrapada Purnima 2024: इस दिन है भाद्रपद मास की पूर्णिमा, जानें क्‍यों माना जाता है इसे खास

Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद मास की पूर्णिमा से ही पितृ पक्ष का आरंभ माना जाता है. हालांकि पहला श्राद्ध अश्विन शुक्‍ल प्रतिपदा के दिन होता है.

Bhadrapada Purnima 2024: भाद्रपद मास की पूर्णिमा से पितर पक्ष शुरु होता है. इस बार 18 सितंबर को भाद्र पूर्णिमा है और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा. ऐसी मान्‍यता है कि भाद्रमास पूर्णिमा पर भगवान नारायण के साथ-साथ पितरों का भी पूजन होता है. भगवान विष्‍णु की पूजा के साथ ही इस दिन पितरों का स्‍मरण करने और उनके निमित्‍त दान करने से आपको पुण्‍य की प्राप्ति होती है. ऐसा करने से पितृगण भी ऐसा करने वालों से प्रसन्‍न होते हैं और आपको सुखी रहने का आशीर्वाद देते हैं. इस दिन मां लक्ष्‍मी की पूजा करने का भी खास महत्‍व होता है . जो लोग ऐसा करते हैं उनको लक्ष्‍मी की प्राप्ति होती है. आइए अब आपको बताते हैं कि भाद्रपद मास की पूर्णिमा की तिथि कब से कब तक है. इसका व्रत कब रखा जाता है.

Pitru Paksha 2024: इस वर्ष 14 दिन का पितृपक्ष, इतने ही दिन कर पाएंगे तर्पण तथा पिंडदान 

कब है भाद्रपद मास की पूर्णिमा ?

भाद्रपद मास की पूर्णिमा 17 सितंबर को है. यह मंगलवार को दिन में 11 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगी. इसका समापन 18 सितंबर बुधवार को सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर को मान्य होगी. पंचांग के अनुसार, जो लोग सत्यनारायण कथा, लक्ष्मी पूजन और चंद्रमा की पूजा करते हैं वे 17 सितंबर को व्रत करें. जबकि पूर्णिमा को लेकर स्नान दान 18 सितंबर को करें. क्योंकि उदयातिथि पर ऐसा करना सर्वमान्‍य होगा. कहा जाता है कि भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर सत्‍य नारायण भगवान की कथा करवाने से विशेष पुण्‍य की प्राप्ति होती है. जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में धन संपत्ति के साथ ही सुख समृद्धि बढ़ती है.

भाद्रपद मास की पूर्णिमा पर करें ये उपाय ?

पूर्णिमा के दिन यानि 17 सितंबर से पितृ पक्ष शुरु हो जायेगा. पितृ पक्ष 16 दिन तक चलेगा और 2 अक्‍टूबर को इसका समापन होगा. 3 अक्‍टूबर से फिर नवरात्रि का आरंभ होगा. पूर्णिमा को व्रत करके रात में महालक्ष्‍मी की पूजा करने से आपके आर्थिक संकट दूर होते हैं और आपके जीवन में संपन्‍नता बढ़ती है. इस दिन चंद्रोदय शाम को 6 बजकर 3 मिनट पर हो रहा है. इस दिन जो लोग व्रत में हैं उनको चंद्रमा की पूजा शाम को 6 बजकर 3 बजे के बाद करना चाहिए.

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पितरों के नाम से करें दान

भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा और उसके चारों ओर की परिक्रमा करने से घर में सुख ,शांति और समृद्धि की प्राप्‍त होती है. भाद्रपद पूर्णिमा के दिन पितरों के नाम से आपको दान पुण्‍य भी करना चाहिए. जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर में खुशहाली आती है. ऐसी मान्यता है कि जिनकी मृत्यु पूर्णिमा के दिन हुई है वैसे लोगों की इस दिन उनका श्राद्ध करना चाहिए.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >