Bada Puja 2025 में उमड़ी आस्था, शोभायात्रा में झूमें भक्त

Bada Puja 2025: बड़ा पूजा के अगले दिन 26 मई, सोमवार को मुख्य पूजा का आयोजन किया जाएगा. सुबह तीन बजे पूजा की शुरुआत होगी. मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान पूजा का संचालन करेंगे. भक्तों के बीच भोग और प्रसाद का वितरण किया जाएगा. 27 मई को जागरण और भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है.

शोभायात्रा में शामिल जागरण मंडली के कलाकारों ने पेश किये भजन

Bada Puja 2025: मनीटोला हिनू में स्थित मां मनोकामना काली मंदिर में बड़े पूजा का आयोजन रविवार को प्रारंभ हुआ, जिसे जय मां काली जगदंवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है. शाम पांच बजे शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर हिनू के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर परिसर में शाम सात बजे समाप्त हुई. इसके बाद आरती का आयोजन किया गया. भक्तों ने प्रसाद वितरण के साथ मां का दर्शन किया. शोभायात्रा में ढोल, नगाड़े और झंडे के साथ-साथ जागरण मंडली के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया.

आज होगी मुख्य पूजा

बड़ा पूजा के अगले दिन 26 मई, सोमवार को मुख्य पूजा का आयोजन होगा. सुबह तीन बजे पूजा प्रारंभ होगी. मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान पूजा का संचालन करेंगे. भक्तों के बीच भोग और प्रसाद का वितरण किया जाएगा. 27 मई को जागरण और भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई है.

1978 से लगातार हो रही बड़ा पूजा

मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान ने जानकारी दी कि बड़ा पूजा का आयोजन मनीटोला में स्थित मां मनोकामना काली मंदिर में 1978 से किया जा रहा है. शोभायात्रा में भक्तजन सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर नाचते-गाते मंदिर परिसर पहुंचे. मां का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया.

आकर्षक लाइटिंग लगायी गयी

मेला परिसर के बाहर तक आकर्षक गेट लाइट लगाई गई है. मुख्य मंदिर से लेकर इंदिरा पैलेस गली तक आकर्षक लाइटिंग की गई है, वहीं मुख्य मंदिर से लेकर बिहारी मंडप तक आकर्षक फूलों से सजाया गया है.

ढाक और सिंधी बाजा ने मन मोहा

विशाल शोभायात्रा में पद्मश्री मुकुंद नायक की टीम, बंगाल से मंगाई गई ढाक और छत्तीसगढ़ का सिंधी बाजा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां की भव्य शोभायात्रा में अपनी अर्जी प्रस्तुत की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >