Ashadh Month 2024 Vrat Tyohar List: आषाढ़ माह में पड़ रहे ये व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

Ashadh Month 2024 Vrat Tyohar List: आषाढ़ माह का खास महत्व होता है. इसके अलावा भी आषाढ़ माह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं. यहां देखें आषाढ़ में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट.

Ashadh Month 2024 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म में आषाढ़ माह का विशेष महत्व है. यह वर्षा ऋतु का पहला महीना होता है और इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार मनाए जाते हैं. आषाढ़ माह आध्यात्मिक उन्नति के लिए उत्तम माना जाता है. इस महीने में व्रत रखने और पूजा करने से मन शांत होता है और आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है. इस महीने में किए गए व्रत और पूजा से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. इस महीने में किए गए व्रत और पूजा से ग्रह-दोषों से मुक्ति मिलती है. इस महीने में किए गए व्रत और पूजा से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

2024 में आषाढ़ माह

आरंभ: 23 जून 2024 (रविवार)
समाप्ति: 21 जुलाई 2024 (रविवार)

आगामी धार्मिक तिथियां और व्रत

रविवार, 23 जून 2024: आषाढ़ माह प्रारंभ


मंगलवार, 25 जून 2024: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी व्रत


शुक्रवार, 28 जून 2024: कालाष्टमी व्रत


मंगलवार, 2 जुलाई 2024: योगिनी एकादशी व्रत


बुधवार, 3 जुलाई 2024: प्रदोष व्रत

Ashadha Gupt Navratri 2024 इस दिन से शुरू, जानिए तिथि और महत्व


गुरुवार, 4 जुलाई 2024: मासिक शिवरात्रि व्रत


शुक्रवार, 5 जुलाई 2024: आषाढ़ अमावस्या व्रत


शनिवार, 6 जुलाई 2024 : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ


रविवार, 7 जुलाई 2024: जगन्नाथ रथ यात्रा


मंगलवार, 9 जुलाई 2024: विनायक चतुर्थी व्रत


गुरुवार, 11 जुलाई 2024: स्कंद षष्ठी व्रत


रविवार, 14 जुलाई 2024: मासिक दुर्गाष्टमी, कर्क संक्रांति


बुधवार, 17 जुलाई 2024: देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारंभ


शुक्रवार, 18 जुलाई 2024: प्रदोष व्रत


रविवार, 21 जुलाई 2024: गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >