Ardra Nakshatra 2025: इस दिन आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, बनाई जाती है खास थाली

Ardra Nakshatra 2025: आद्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश एक खास खगोलीय घटना मानी जाती है, जो मानसून के आगमन का संकेत देती है. बिहार समेत कई क्षेत्रों में इस अवसर पर पारंपरिक "आर्द्रा नक्षत्र थाली" तैयार की जाती है, जिसमें दलपूरी, खीर, मौसमी सब्जियां और आम प्रमुख होते हैं.

Ardra Nakshatra 2025: इस साल 22 जून 2025 रविवार को सूर्य देव आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह खगोलीय घटना हर वर्ष आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को होती है. जब सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसे पृथ्वी के रजस्वला होने की स्थिति कहा जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से इस समय से अगले 52 दिनों तक भारी वर्षा की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं. ऐसी मान्यता है कि यदि नौतपा के दिनों में तीव्र गर्मी पड़ती है, तो इसके पश्चात वर्षा ऋतु में अच्छी बारिश होती है, जिससे कृषि और पर्यावरण दोनों को लाभ होता है.

आर्द्रा नक्षत्र की थाली

बिहार में आर्द्रा नक्षत्र के अवसर पर मानसून के स्वागत में एक पारंपरिक और विशेष भोजन तैयार किया जाता है, जिसे “आर्द्रा नक्षत्र की थाली” कहा जाता है. यह थाली क्षेत्र की कृषि परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है. इस विशेष भोजन में आमतौर पर दाल पूरी (चने की दाल से भरी हुई पूरियां), चावल की खीर, मौसमी सब्जियां और प्रसिद्ध मालदह आम शामिल होते हैं.

 कल मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, जानें गणेशजी को क्यों प्रिय है मोदक 

यह परंपरा इस विश्वास पर आधारित है कि आर्द्रा नक्षत्र वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत देता है, जो खेती और फसल की शुरुआत का समय होता है. कुछ लोग इस दिन रसिया (सब्जियों और मसालों से बना रसेदार व्यंजन), दही-आलू की सब्जी और अन्य पारंपरिक मसालेदार करी भी बनाते हैं. यह थाली न केवल स्वाद का अनुभव देती है, बल्कि ऋतु परिवर्तन के स्वागत का भी प्रतीक होती है.

आद्रा नक्षत्र का महत्व

मान्यता है कि जब सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उस समय पृथ्वी रजस्वला अवस्था में मानी जाती है. इसी कारण इस अवधि में भूमि की खुदाई या खेतों की जुताई जैसे कार्य वर्जित माने जाते हैं. इस काल को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है. मत्स्य पुराण के अनुसार, यह समय देवी-देवताओं की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ होता है और इस दौरान की गई उपासना से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं.

आर्द्रा नक्षत्र के देवता भगवान शंकर के रुद्र रूप माने जाते हैं. “आर्द्रा” का अर्थ होता है “नमी” या “भिगोना”, और यह संकेत करता है कि सूर्य के इस नक्षत्र में प्रवेश करते ही भारत में मानसून के आगमन की शुरुआत मानी जाती है. इसी कारण यह समय कृषि के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्षा इसी अवधि से प्रारंभ होती है और इससे खेती की गतिविधियों की दिशा तय होती है.

सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश जहां बारिश की शुरुआत का संकेत देता है, वहीं यह भी माना जाता है कि इसी काल की वर्षा से वर्ष भर की खेती की सफलता निर्भर करती है. इसके पश्चात सूर्य 6 जुलाई को पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >