अप्रैल 2026 में पर्वों की धूम, जानें किस दिन पड़ेगा कौन सा व्रत और त्योहार

April 2026 Festival List: अप्रैल के महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत आने वाले हैं. भक्ति और नई ऊर्जा से भरे इस पावन माह में कौन सा व्रत किस तिथि को पड़ेगा, इसकी पूरी जानकारी और शुभ मुहूर्त यहाँ विस्तार से जानें.

April 2026 Festival List: अप्रैल 2026 का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर रहने वाला है. इस महीने में न केवल मौसम बदलता है, बल्कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र मास समाप्त होकर पवित्र वैशाख मास की शुरुआत होती है. महीने की शुरुआत में हनुमान जयंती की शक्ति, और मध्य में बैसाखी तथा अक्षय तृतीया जैसे पर्वों की रौनक देखने को मिलेगी. चाहे दान-पुण्य की महिमा हो या फसलों का उत्सव, यह महीना हर श्रद्धालु के लिए बेहद खास है. आइए, विस्तार से जानते हैं कि इस माह कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस तिथि को मनाए जाएंगे, ताकि आप अपनी पूजा-पाठ की योजना पहले से बना सकें.

आप्रैल 2026: मुख्य व्रत एवं त्योहार लिस्ट

तारीखदिनव्रत और त्योहार
01 आप्रैलबुधवारचैत्र पूर्णिमा व्रत
02 आप्रैलगुरुवारहनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा (स्नान-दान)
03 आप्रैलशुक्रवारवैशाख माह का आरंभ
05 आप्रैलरविवारविकट संकष्टी चतुर्थी
09 आप्रैलगुरुवारमासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 आप्रैलशुक्रवारकालाष्टमी
13 आप्रैलसोमवारवरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 आप्रैलमंगलवारबैसाखी, मेष संक्रांति, सोलर नववर्ष, कृष्ण वामन द्वादशी
15 आप्रैलबुधवारमासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (बुध), कुब्जिका जयंती, विषु कानी
17 आप्रैलशुक्रवारवैशाख अमावस्या
18 आप्रैलशनिवारपराशर ऋषि जयंती, चंद्र दर्शन
19 आप्रैलरविवारअक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस, मासिक कार्तिगाई
20 आप्रैलसोमवारमातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 आप्रैलमंगलवारशंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 आप्रैलबुधवाररामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
23 आप्रैलगुरुवारगंगा सप्तमी
24 आप्रैलशुक्रवारबगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 आप्रैलशनिवारसीता नवमी
27 आप्रैलसोमवारमोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 आप्रैलमंगलवारप्रदोष व्रत, परशुराम द्वादशी
30 आप्रैलगुरुवारनृसिंह जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती
अप्रैल 2026 त्योहारों की सूची

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >