Apara Ekadashi Vrat 2025 आज, क्या करें और क्या नहीं, जानें संपूर्ण जानकारी

Apara Ekadashi Vrat 2025: भगवान श्रीकृष्ण ने अपरा एकादशी व्रत की महिमा का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत फलदायी बताया है। इस बार अपरा एकादशी 23 मई 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यदि आप भी इस व्रत को रखने का विचार कर रहे हैं, तो इससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें अवश्य जान लें, जैसे कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Apara Ekadashi Vrat 2025: हर इंसान अपने जीवन में शांति, सुख और पापों से मुक्ति चाहता है. हिन्दू धर्म में कुछ व्रत ऐसे हैं जो इन तीनों की प्राप्ति का माध्यम बनते हैं. ऐसा ही एक पावन व्रत है अपरा एकादशी. कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा से यह व्रत करता है, उसे अनगिनत पुण्य फल प्राप्त होते हैं और पुराने पापों से भी मुक्ति मिलती है. यही कारण है कि इसे ‘अपरा’ यानी ‘असीम’ फल देने वाली एकादशी कहा गया है.

भगवान श्रीकृष्ण ने भी इस व्रत की महिमा का उल्लेख करते हुए इसे बेहद फलदायी बताया है. इस बार अपरा एकादशी 23 मई 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी. अगर आप भी इस व्रत को रखने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें जैसे कि क्या करें और क्या न करें.

अपरा एकादशी 2025 व्रत करने के फायदे

  • पापों से मुक्ति और आत्मशुद्धि
  • मोक्ष की प्राप्ति और पूर्वजों का आशीर्वाद
  • घर में सुख-शांति और समृद्धि
  • भगवान विष्णु की कृपा और भाग्य में वृद्धि

अपरा एकादशी के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  • मांसाहारी भोजन का सेवन न करें: यह व्रत पूरी तरह सात्विक होना चाहिए.
  • चावल खाना वर्जित है: एकादशी पर चावल का सेवन निषेध माना गया है.
  • नाखून और बाल नहीं काटें: यह अशुभ माना जाता है.
  • तुलसी के पत्ते न तोड़ें: मान्यता है कि मां तुलसी भी इस दिन व्रत रखती हैं.
  • किसी को अपशब्द या ताना न दें: वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है.
  • घर आए व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं- जो भी आए, उसका आदर करें.

अपरा एकादशी के दिन क्या जरूर करें?

  • पीले रंग के कपड़े पहनें— यह शुभ रंग भगवान विष्णु को प्रिय है.
  • उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाएं— इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
  • सूर्य देव की पूजा करें— माना जाता है कि इस दिन सूर्य की ऊर्जा अत्यधिक होती है.
  • भगवान विष्णु का नाम जपें या मंत्र पढ़ें— ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’.
  • दान-पुण्य करें— अन्न, वस्त्र, धन आदि का दान करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ता है.

अपरा एकादशी 2025 तिथि और समय
तिथि: 23 मई 2025, शुक्रवार
पारणा का समय: अगले दिन सुबह

अपरा एकादशी केवल उपवास का नाम नहीं है, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा और संयम का पर्व है. अगर इसे विधिपूर्वक किया जाए, तो यह व्रत जीवन में कई प्रकार की खुशियां और मानसिक शांति लेकर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >