ज्यादा गुस्सा आता है? रसोई का तवा करेगा कमाल

Anger Control Remedies: रसोई के तवे से जुड़े ये आसान उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करते हैं और गुस्से को शांत करने में मदद करते हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

Anger Control Remedies: घर में बार-बार गुस्सा आना केवल स्वभाव की समस्या नहीं होती, बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा का संकेत भी हो सकता है. वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, रसोईघर की ऊर्जा का सीधा असर घर के सदस्यों के मन और व्यवहार पर पड़ता है. ऐसे में रसोई में इस्तेमाल होने वाला तवा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

तवे का खास उपाय

अगर घर में किसी को अधिक क्रोध आता है, तो रोजाना रोटी बनाने के बाद तवे को तुरंत पानी से ठंडा न करें. पहले उस पर थोड़ा सा नमक छिड़क दें और फिर उसे साफ करें. माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और वातावरण को शांत बनाता है.

मीठी रोटी का उपाय

एक और आसान उपाय यह है कि सप्ताह में एक बार तवे पर पहली रोटी मीठी बनाएं और उसे किसी गाय को खिलाएं. यह उपाय घर में शांति और सकारात्मकता बढ़ाता है और क्रोध को कम करने में मदद करता है.

रात में तवा साफ रखने का नियम

रात में तवा गंदा छोड़ना अशुभ माना जाता है. हमेशा तवे को अच्छी तरह साफ करके ही रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मानसिक तनाव कम होता है.

ये भी पढ़ें: रात का ये छोटा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

इन बातों का भी रखें ध्यान

तवे को कभी उल्टा करके न रखें और न ही उसे पैरों से छुएं. ऐसा करने से घर में अशांति बढ़ सकती है. साथ ही रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखें, क्योंकि साफ रसोई मानसिक शांति का प्रतीक मानी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >