अक्षय तृतीया पर कब खरीदें सोना? जानें पूरा शुभ मुहूर्त और सही टाइमिंग

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 पर शुभ योग बन रहे हैं. जानें सोना खरीदने का सही समय, तिथि, मुहूर्त और इस पावन पर्व का धार्मिक महत्व, जिससे मिलेगा अक्षय पुण्य.

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस वर्ष आज 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जा रहा है. इस बार यह दिन विशेष रूप से फलदायी माना जा रहा है, क्योंकि इस अवसर पर 6 शुभ योग बन रहे हैं. मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे अत्यंत शुभ और पुण्यदायक माना जाता है. इसी कारण लोग इस दिन दान-पुण्य, पूजा और विशेष रूप से सोना-चांदी खरीदना शुभ मानते हैं.

अक्षय तृतीया तिथि और पूजा मुहूर्त

अक्षय तृतीया की तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल 2026 को सुबह 7:27 बजे तक रहेगी. पूजा के लिए सबसे शुभ समय सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक का रहेगा. इस दौरान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

सोना खरीदने का सही समय

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इस वर्ष सोना खरीदने का शुभ समय 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक रहेगा. यानी आप पूरे दिन और रात में भी अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं.

अलग-अलग शुभ मुहूर्त

  • सुबह (चर, लाभ, अमृत): 10:49 से 12:20
  • दोपहर (शुभ): 1:58 से 3:35
  • शाम (शुभ, अमृत, चर): 6:49 से 10:57
  • रात (लाभ): 20 अप्रैल, 1:43 से 3:05
  • अगली सुबह (शुभ): 20 अप्रैल, 4:28 से 5:51

अक्षय तृतीया का पौराणिक महत्व

अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व भी बेहद खास है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने परशुराम अवतार लिया था, इसलिए इसे परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है. इसके अलावा, त्रेतायुग की शुरुआत भी इसी तिथि से मानी जाती है. इस दिन चारधाम में से एक प्रमुख धाम बदरीनाथ के कपाट भी खुलते हैं, जिससे इसकी आध्यात्मिक महत्ता और बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: इस अक्षय तृतीया बजट है कम? सोने की जगह खरीदें ये शुभ चीजें

क्यों है यह दिन खास?

अक्षय तृतीया सिर्फ खरीदारी का दिन नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि, दान और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है. इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का फल अक्षय यानी कभी समाप्त न होने वाला माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >