शुभ योगों में मनेगी अक्षय तृतीया, ऋद्धि-वृद्धि का शुभ संदेश

Akshaya Tritiya 2025: इस वर्ष अक्षय तृतीया एक विशेष और अत्यंत शुभ संयोग प्रस्तुत कर रही है, जिसमें छह महत्वपूर्ण योग मिलकर 'महायोग' का निर्माण कर रहे हैं. यह संयोजन इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए विशेष रूप से अनुकूल हो जाता है.

Akshaya Tritiya 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य व चंद्रमा दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं. चंद्रमा जहां मन का स्वामी व समस्त परिणामों को प्रत्यक्ष रूप से शीघ्रता से प्रभावित करते हैं, वहीं सूर्य नक्षत्र मंडल के स्वामी व केंद्र हैं. दोनों प्रत्यक्ष देवों की श्रेणी में आते हैं. अक्षय तृतीया के दिन दोनों ही ग्रह अपनी उच्च राशि में होते हैं. यही कारण है कि इस दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है. इस वर्ष अक्षय तृतीया एक दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग लेकर आ रही है, जिसमें छह महत्वपूर्ण योग मिलकर ‘महायोग’ का निर्माण कर रहे हैं. यह संयोजन इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह किसी भी शुभ कार्य को प्रारंभ करने के लिए विशेष रूप से अनुकूल हो जाता है.

आइए, इन छह शुभ योगों पर एक नजर डालते हैं :

सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, जानें शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थसिद्धि योग : अक्षय तृतीया पर इस योग का बनना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह किसी भी नए कार्य को शुरू करने और उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए उत्तम समय प्रदान करता है.
  • शोभन योग : यह योग भी शुभ कार्यों के लिए बहुत ही अनुकूल है. विशेष रूप से संपत्ति और धन से जुड़े हुए कार्यों को करने के लिए यह योग लाभकारी माना जाता है.
  • गजकेसरी योग : चंद्रमा और गुरु के एक विशेष स्थिति में आने से इस योग का निर्माण होता है. ज्योतिष में यह योग धन, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि का सूचक माना गया है.
  • राजयोग : सूर्य, चंद्रमा और गुरु के मध्य बनने वाला यह विशेष संयोग राजयोग कहलाता है. यह योग धन, वैभव और जीवन में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है.
  • मालव्य राजयोग : जब शुक्र अपनी उच्च राशि में प्रवेश करते हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है. यह योग भौतिक सुख-सुविधाओं, धन और समृद्धि में वृद्धि लाने वाला माना जाता है.
  • रवि योग : सूर्य की शुभ स्थिति के कारण बनने वाला रवि योग सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है.
  • इन छह शुभ योगों का एक साथ आना इस वर्ष की अक्षय तृतीया को और भी अधिक महत्वपूर्ण और फलदायी बना रहा है. यह दिन किसी भी नये उद्यम की शुरुआत करने, महत्वपूर्ण निर्णय लेने या शुभ कार्यों को संपन्न करने के लिए एक स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है.

आचार्य संतोष
ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >