Akshaya Tritiya 2025 पर बन रहे दुर्लभ राजयोग, इन राशियों को होगा लाभ

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के इस अवसर पर गजकेसरी राजयोग का अद्भुत संयोग उत्पन्न हो रहा है. इस दिन वृ्षभ राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से यह राजयोग बन रहा है. अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा और इससे पूर्व ही सोने की कीमतें एक लाख के पार पहुंच चुकी हैं.

Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का अत्यंत पावन और विशेष महत्व है. इसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है—यानि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है और उसमें सफलता की पूरी संभावना रहती है. इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही, सोना-चांदी खरीदना भी शुभ और लाभदायक माना जाता है.

किस दिन है अक्षय तृतीया

इस वर्ष अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को पड़ रही है. इस बार यह तिथि और भी खास है क्योंकि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग जैसे कई शुभ राजयोगों का संयोग बन रहा है.

अक्षय तृतीया 2025 कब, जानें सोना खरीदने के सबसे शुभ मुहूर्त

इन दिव्य योगों के बनने से कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के जातकों को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के द्वार खुल सकते हैं. आइए जानते हैं उन सौभाग्यशाली राशियों के बारे में, जिन पर अक्षय तृतीया के दिन विशेष कृपा बरस सकती है…

वृषभ राशि: अक्षय तृतीया पर मिलेगा विशेष वरदान

वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ फलदायी हो सकता है. ग्रहों की अनुकूल चाल के चलते मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. इस दिन कार्यक्षेत्र, व्यापार और पारिवारिक जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है. साथ ही, लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से मुक्ति के संकेत भी मिल रहे हैं.

मिथुन राशि: व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की

मिथुन राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया का दिन विशेष उपलब्धियां लेकर आ सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ और नया ऑर्डर मिलने की संभावना है. वहीं, नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या मान-सम्मान मिलने का योग है. जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

मीन राशि: सौभाग्य और समृद्धि के बनेंगे योग

मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ रहेगा. इस दिन लग्न भाव में शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है. करियर में प्रगति, नए वाहन या संपत्ति की प्राप्ति के संकेत हैं. साथ ही, अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है. यह समय किसी नए आरंभ के लिए उत्तम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >