आज 2 मई 2026 का पंचांग, जानें राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और शुभ योग

Aaj Ka Panchang 2 May 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ समय का संकेत दे रहा है. यहां से जानें शुभ काम करने का मुहूर्त सही मुहूर्त, इसके अलावा जानें राहुकाल कब से होगा शुरू.

Aaj Ka Panchang 2 May 2026: आज 2 मई 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, इसके बाद ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे. शुक्र वृषभ राशि में हैं. बुध और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. मंगल और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहु कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

आज का पंचांग 02 मई 2026 दिन शनिवार

तिथि: शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा रात -11:03 बजे तक, उपरांत द्वितीया तिथि
श्री शुभ संवत-2083
शाके-1948
हिजरी सन-1447-48
सूर्योदय 05:12
सूर्यास्त-06:20
चन्द्रोदय: 07:10 PM
चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- विशाखा समस्त उपरांत विशाखा , योग – व्यतिपात ,करण-कौ

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार
सूर्य- मेष राशि
चंद्रमा- तुला राशि
मंगल-मीन राशि
बुध- मेष राशि
गुरु-मिथुन राशि
शुक्र- वृषभ राशि
शनि-मीन राशि
राहु-कुम्भ राशि
केतु-सिंह राशि

आज दिन का चौघड़िया (पटना)

काल (हानि): 05:12 Am से 06:51 Am
शुभ (उत्तम): 06:51 Am से 08:30 Am
रोग (अमंगल): 08:30 Am से 10:08 Am
उद्वेग (अशुभ): 10:08 Am से 11:47 Am
चर (सामान्य): 11:47 Am से 01:25 Pm
लाभ (उन्नति): 01:25 Pm से 03:04 Pm
अमृत (सर्वोत्तम): 03:04 Pm से 04:42 Pm
काल (हानि): 04:42 Pm से 06:21 Pm

आज का शुभ समय (मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:46 Am से 04:29 Am
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11:20 Am से 12:13 Pm
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 Pm से 02:51 Pm

आज का अशुभ समय

राहुकाल: सुबह 08:30 Am से 10:08 Am
गुलिक काल: सुबह 05:12 Am से 06:51 Am
यमगण्ड: दोपहर 01:25 Pm से 03:04 Pm

दिशाशूल: पूर्व दिशा

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 2 मई 2026, मेष से लेकर मीन राशि का करियर, लव और पैसा, क्या है आज का हाल? 

आज का विशेष योग व उपाय

  • आज हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या सुंदरकांड का पाठ करें.
  • आज शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें और “हनुमान चालीसा” का पाठ करें.
  • पीपल का पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करें.
  • आज शाम में शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काले तिल अर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >