Aaj Ka Panchang 18 April 2026: आज 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 03 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, उपरांत द्वितीया तिथि आरम्भ हो जाएगी.आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य और शुक्र मेष राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज के पंचांग में शुभ अशुभ मुहुर्त
आज 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार
तिथि, वार व संवत
तिथि: वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 03 बजकर 3 मिनट तक रहेगी उपरांत द्वितीया तिथि
वार: शनिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 05:23 AM
सूर्यास्त: 06:08 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: वसंत
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: अश्वनी सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक, उसके बाद भरणी
योग: प्रीति रात 01 बजकर 31 मिनट तक, उसके बाद आयुष्मान
करण: वव उपरांत वालव
आज की ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
चंद्रमा: मेष राशि
मंगल, बुध और शनि: मीन राशि
राहू: कुंभ राशि
गुरु: मिथुन
केतु: सिंह
सूर्य, शुक्र: मेष
आज दिन का चौघड़िया (पटना)
काल (हानि): 05:23 AM से 06:58 AM
शुभ (उत्तम): 06:58 AM से 08:34 AM
रोग (अशुभ): 08:34 AM से 10:09 AM
उद्वेग (अशुभ): 10:09 AM से 11:45 AM
चर (सामान्य): 11:45 AM से 01:21 PM
लाभ (उन्नति): 01:21 PM से 02:56 PM
अमृत (सर्वोत्तम): 02:56 PM से 04:32 PM
काल (हानि): 04:32 PM से 06:08 PM
आज का शुभ समय (मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:39 AM से 12:28 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03:54 AM से 04:38 AM
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 08:34 AM से 10:09 AM
यमगण्ड: दोपहर 01:21 PM से 02:56 PM
गुलिक काल: सुबह 05:23 AM से 06:58 AM
दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो अदरक या उड़द खाकर निकलें)
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज अमावस्या व्रत का पारण है.
सरल उपाय: अपने पितरों को प्रात: काल मे दान करें.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
