Aaj Ka Panchang 30 January 2026: आज 30 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी. त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार के विशेष संयोग के कारण आज ‘शुक्र प्रदोष व्रत’ रखा जाएगा, जो सुख-सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा शाम के समय ‘प्रदोष काल’ में करने का विधान है, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…
आज का पंचांग 30 जनवरी 2026
तिथि: माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 09 बजकर 21 मिनट तक रहेगी. इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी.
वार: शुक्रवार
शक संवत: 1947
सूर्योदय: 06:34 AM
सूर्यास्त: 05:32 PM
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर
नक्षत्र, योग व करण
नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र रात 2 बजकर 28 मिनट तक पुनर्वसु
योग: वैधृति योग रात 11:45 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग
करण: बालव सुबह 06:56 AM तक, उसके बाद कौलव करण
ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)
चंद्रमा: मिथुन राशि में
सूर्य: मकर राशि में
देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
मंगल, बुध, शुक्र: मकर राशि में
शनि: मीन राशि में
राहु: कुंभ राशि में
केतु: सिंह राशि में
दिन का चौघड़िया (पटना)
चर (सामान्य): 06:34 AM से 07:56 AM
लाभ (उन्नति): 07:56 AM से 09:18 AM
अमृत (सर्वोत्तम): 09:18 AM से 10:41 AM
काल (हानि): 10:41 AM से 12:03 PM
शुभ (उत्तम): 12:03 PM से 01:25 PM
रोग (अशुभ): 01:25 PM से 02:47 PM
उद्वेग (अशुभ): 02:47 PM से 04:09 PM
चर (सामान्य): 04:09 PM से 05:32 PM
शुभ समय (मुहूर्त)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:42 AM से 12:26 PM
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:56 PM से 02:40 PM
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:01 AM से 05:48 AM
अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 10:41 AM से 12:03 PM
यमगण्ड: दोपहर 02:47 PM से 04:09 PM
गुलिक काल: सुबह 07:56 AM से 09:18 AM
दिशाशूल: पश्चिम दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो तो जौ खाकर निकलें)
शुक्र प्रदोष व्रत पूजा विधि
प्रदोष काल: शाम को सूर्यास्त से थोड़ा पहले यानि प्रदोष काल में स्नान कर साफ सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें.
शिव अभिषेक: शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, दही, शहद और घी (पंचामृत) से अभिषेक करें.
पूजन सामग्री: महादेव को सफेद चंदन, भस्म, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत (बिना टूटे चावल) और सफेद फूल अर्पित करें.
माता पार्वती की पूजा: माता पार्वती को लाल चुनरी और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं.
मंत्र जाप: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें.
आरती व कथा: प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें और अंत में कपूर से शिव-पार्वती की आरती करें.
आज का विशेष योग व उपाय
विशेष: आज प्रदोष व्रत (शुक्र प्रदोष) का संयोग बन रहा है, जो सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए उत्तम है साथ ही आज भीष्म द्वादशी भी है.
सरल उपाय: शाम के समय शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें . शुक्रवार होने के कारण लक्ष्मी जी को सफेद मिठाई का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read :- Saptahik Rashifal: 01 से 07 फरवरी के बीच इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान, पढ़ें सप्ताहिक राशिफल
