Aaj Ka Panchang: आज 27 जुलाई 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और अशुभ समय की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 27 July 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 27 जुलाई 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

By Shaurya Punj | July 27, 2025 5:55 AM

Aaj Ka Panchang 27 July 2025: आज 27 जुलाई 2025 रविवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है.

आज रविवार 27 जुलाई 2025 का पंचांग

श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया रात -11:09 उपरांत चतुर्थी
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 05:13
सूर्यास्त-06:38
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- मघा उपरांत पूर्व फाल्गुन ,
योग – व्यतिपात ,करण -गर ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- कर्क , चंद्रमा- सिंह , मंगल-सिंह , बुध- कर्क , गुरु-मिथुन ,शुक्र-
मिथुन ,शनि-मीन ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

आज रविवार 27 जुलाई 2025 का दैनिक राशिफल, जानिए आपकी राशि के लिए क्या खास है

चौघड़िया-रविवार

प्रात: 06:00 बजे से 7:30 तक उद्वेग
प्रात: 07:30 बजे से 09:00 तक चर
प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक लाभ
प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक अमृत
दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक काल
दोप. 1:30 बजे से 3 बजे तक शुभ
दोप. 3 बजे से 4:30 बजे तक रोग
शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक उद्वेग

उपायः प्रात: उठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय का जप करे ।
आराधनाःॐआदित्याय विद्महे प्रभाकराय धीमहि तन्नःसूर्यःप्रचोदयात्॥

खरीदारी के लिए शुभ समय

प्रात: 10:30 बजे से 12 बजे तक
राहु काल: सांय 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशाशूल- नैऋत्य एवं पश्चिम

..अथ राशि फलम्..