Aaj ka Panchang 18 अप्रैल 2024: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang 18 april 2024: अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें. इस समय कोई शुभ कार्य न करें. क्योंकि किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है.

Aaj Ka Panchang 18 April 2024: आज 18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार है. आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें. इस समय कोई शुभ कार्य न करें. आज राहुकाल दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से शाम 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज अश्लेषा नक्षत्र का योग है. चन्द्रमा आज कर्क राशि में संचार करेंगे. आज सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा. सूर्यास्त 6 बजकर 13 मिनट होगा. आइए जानते हैं आज 18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार का पंचांग (thursday Panchang) क्या कहता है.

18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार

चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी शाम -06:55 उपरांत एकादशी
श्री शुभ संवत-2081,शाके-1946,
हिजरी सन-1445-46
सूर्योदय-05:23
सूर्यास्त-06:13
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- श्लेषा उपरांत मघा ,
योग – गण्ड ,करण-तै ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य- मेष , चंद्रमा- कर्क , मंगल-कुम्भ , बुध- मीन , गुरु-मेष ,शुक्र-
मीन ,शनि-कुम्भ ,राहु-मीन , केतु-कन्या

चौघड़िया गुरुवार
प्रातः:06:00 से 07:30 शुभ
प्रात:07:30 से 09:00 तक रोग
प्रातः 09.00 से 10.30 तक उद्वेग
प्रातः10:30 से 12:00 तक चर
दोपहर: 12:00 से 1:30 तक लाभ
दोपहरः 01:30 से 03:00 तक अमृत
शामः 03:00 से 04:30 तक काल
शामः 04:30 से 06:00 तक शुभ

Also Read: Pradosh Vrat in April 2024: कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत 20 या 21 अप्रैल, जानें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और अपने सवाल का जवाब

उपाय
तंदूर की बनी रोटी कुत्तों को खिलायें ।
आराधनाः ऊं हं हनुमते रूद्रात्मकाय हुं फट कपिभ्यो नम: का 1 माला जाप करें।
खरीदारी करने का समय:
शामः 03:00 से 04:30 तक
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशाशूल-अग्नेय एवं दक्षिण
।।अथ राशि फलम्।।

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >