Aaj ka Panchang 16 August 2024: आज सावन मास की एकादशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj ka Panchang 16 August 2024: आज सावन मास की एकादशी तिथि है. आज लोग पुत्रदा एकादशी का उपवास है. आज किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से पहले जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय

Aaj ka Panchang 16 August 2024: आज 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास की एकादशी तिथि है. सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक है, इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी. सावन मास की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है, इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जा रही है. पुत्रदा एकादशी पर दुर्लभ शिववास योग है.

  • चौघड़िया शुक्रवार
  • प्रात: 06:00 से 07:30 तक चर
  • प्रातः 07:30 से 09:00 तक लाभ
  • प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक अमृत
  • प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक काल
  • दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक शुभ
  • दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक रोग
  • दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक उद्वेग
  • शामः 04:30 से 06:00 बजे तक चर

उपाय
भगवान गणपति की उपासना करें। साथ ही गोशाला में हरे चारे का दान करें।
आराधनाःॐ सौम्यरुपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नौ सौम्यः प्रचोदयात् ॥
खरीदारी के लिए शुभ समय
प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक
राहु काल: प्रातः10:30 से दोपहर 12:00 तक
दिशाशूल-नैऋत्य एवं पश्चिम
।।अथ राशि फलम्।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >