Aaj Ka Panchang 10 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 10 January 2026: आज का पंचांग शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिनभर के महत्वपूर्ण समय और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है. आज शनिवार है, जो न्याय के देवता शनि देव और हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन शनि चालीसा या हनुमान चालीसा का पाठ करना और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करना विशेष रूप से कष्टों से मुक्ति और शुभ फलों की प्राप्ति कराता है.

Aaj Ka Panchang 10 January 2026: आज है माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगी उपरांत अष्टमी तिथि होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ समय और उपाय…

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार

दिन: शनिवार
तिथि: माघ, कृष्ण पक्ष, पक्ष सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उपरांत अष्टमी तिथि होगी
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947
अयन: उत्तरायण
ऋतु: शिशिर
सूर्योदय: 06:41 AM
सूर्यास्त: 05:17 PM

नक्षत्र, योग व करण

  • सूर्योदय कालीन नक्षत्र: हस्त (शाम 05:07 PM तक), उसके बाद चित्रा
  • योग: अतिगंड शाम 4 :59 तक उपरांत सुकर्मा
  • करण: बव (सुबह 07:44 AM तक), उसके बाद बालव (शाम 08:33 PM तक), फिर कौलव

ग्रह स्थिति (सूर्योदय कालीन)

  • सूर्य: धनु राशि
  • चंद्रमा: कन्या राशि
  • मंगल: धनु राशि
  • बुध: धनु राशि
  • देव गुरु बृहस्पति: मिथुन राशि (वक्री)
  • शुक्र: धनु राशि
  • शनि: मीन राशि
  • राहु: कुंभ राशि
  • केतु: सिंह राशि

चौघड़िया मुहूर्त (पटना के अनुसार)

  • प्रातः काल
  • 06:41 AM से 08:00 AM – काल
  • 08:00 AM से 09:20 AM – शुभ
  • 09:20 AM से 10:40 AM – रोग
  • 10:40 AM से 11:59 AM – उद्वेग

दोपहर काल
11:59 AM से 01:19 PM – चर
01:19 PM से 02:38 PM – लाभ

सायंकाल:
02:38 PM से 03:58 PM – अमृत
03:58 PM से 05:17 PM – काल

शुभ समय (मुहूर्त)

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:38 AM से 12:20 PM तक
  • अमृत काल: रात 11:15 PM से 12:59 AM (11 जनवरी) तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:44 PM से 02:26 PM तक

अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 09:20 AM से 10:40 AM तक
  • गुलिक काल: सुबह 06:41 AM से 08:00 AM तक
  • यमगण्ड: दोपहर 01:19 PM से 02:38 PM तक
  • दिशाशूल: पूर्व दिशा (यदि यात्रा आवश्यक हो, तो अदरक या घी खाकर निकलें)

आज का विशेष योग व उपाय

  • विशेष: आज माघ कृष्ण अष्टमी है. शनिवार का दिन होने के कारण शनि दोष की शांति के लिए यह उत्तम दिन है. आज हस्त नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है.
  • व्रत/पर्व: कालाष्टमी (भगवान भैरव की पूजा का दिन).
  • सरल उपाय: शनि देव की कृपा पाने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करना संघर्षों को कम करने में सहायक होगा. काले तिल या काली उड़द की दाल का दान करना शुभ रहेगा.

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Weekly Horoscope: अगले हफ्ते ग्रह-नक्षत्रों का कहर, हर कदम फूंक-फूंक कर रखें, इस सप्ताह फैसला करेगा चतुर्ग्रही योग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >