सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय न करें ये 5 गलतियां, जानें जलाभिषेक का नियम

सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है, लेकिन पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी आवश्यक है. जानें जलाभिषेक करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए, किस पात्र से जल अर्पित करना शुभ माना जाता है, सही दिशा क्या है और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण नियम.

Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना, जलाभिषेक और उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. वर्ष 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है और इसका समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा. धार्मिक मान्यता है कि सावन में शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक जल अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. शास्त्रों में जलाभिषेक और शिव पूजा से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. यदि आप भी सावन में शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करने जा रहे हैं, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें.

जलाभिषेक के दौरान न करें ये गलतियां

शंख से जल न चढ़ाएं

भगवान शिव की पूजा में कभी भी शंख से जल अर्पित नहीं करना चाहिए. पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने शंखचूड़ नामक असुर का वध किया था, इसलिए शिव पूजा में शंख का प्रयोग वर्जित माना जाता है. जलाभिषेक के लिए तांबे, पीतल, चांदी या कांसे के पात्र का ही उपयोग करें.

गलत दिशा में मुख करके जल न चढ़ाएं

 जलाभिषेक करते समय पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल अर्पित करने से बचें. मान्यता है कि उत्तर दिशा की ओर मुख करके जल चढ़ाना शुभ माना जाता है. उत्तर दिशा भगवान शिव के वाम अंग का प्रतीक मानी जाती है, जो माता पार्वती से संबंधित है.

तेज धार से जल न चढ़ाएं

शिवलिंग पर जल बहुत तेजी से या धार को तोड़कर नहीं चढ़ाना चाहिए. जल हमेशा शांत भाव और धीमी, निरंतर धार में अर्पित करें. जलाभिषेक के दौरान मन ही मन 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जप करना अत्यंत शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: सावन के मंगलवार पर करें यह विशेष व्रत, मिलेगा अखंड सौभाग्य और मंगल दोष से राहत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >