Zodiac Sign Pesonality Traits: घुमक्कड़ होती हैं इस राशि की लड़कियां, जानें कहीं आप भी तो नहीं हैं शामिल

Zodiac Sign Pesonality Traits: ज्योतिष के अनुसार, ये शौक व्यक्ति की जन्म कुंडली के ग्रहों, नक्षत्रों की स्थिति के कारण होते हैं. जहां कुछ लोगों को शांति से घर पर बैठना पसंद होता है. कई लोगों को घूमने-फिरने में खास रुचि होती है. जानें किस राशि की लड़कियों को घूमना पसंद है.

मेष राशि

मेष राशि की लड़कियों को नई व अलग जगहों पर घूमना व उनके बारे में जानने का शौक होता है.ये हमेशा शांत व सुकून भरी जगहों पर घूमना पसंद करती हैं.वहीं इस मामले में ये किसी पर निर्भर न होकर अकेले भी घूमने चलती जाती है.इसके अलावा इन्हें ट्रैकिंग, राफ्टिंग आदि करना भी पसंद होता है.साथ ही ये हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश में होती हैं, जो उनके साथ अलग-अलग जगह पर घूमकर जिंदगी का पूरी तरह से मजा ले.

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियों को एक जगह पर लंबे समय तक बिठाए रखना काफी मुश्किलों भरा काम होता है.घूमने की शौकीन होने के चलते ये लड़कियां किसी भी पार्टी, शॉपिंग या फिर रिश्तेदारों के घर ही क्यों न जाना हो ये कोई मौका नहीं छोड़ती है.इसके अलावा ये जिसके साथ भी घूमने जाती है उनके साथ रास्ते का मजा भी खूब लेती है.ऐसे में ये लड़कियां बेस्ट ट्रेवलिंग बडी साबित होती है.आप अगर कहीं घूमने जा रहे हैं तो इन्हें अपने साथ आने का न्यौता देकर अपनी ट्रिप को हैप्पी ट्रिप बना सकते हैं.इसके अलावा इन्हें ट्रैवलिंग के समय पूरी सुख-सुविधा चाहिए होती है.होटल, खाने-पीने और शॉपिंग किसी भी मामले में इन्हें कॉम्प्रोमाइज करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आता है.

धनु राशि

धनु राशि की लड़कियों को नई जगहों व चीजों के बारे में जानना काफी पसंद होता है.इन्हें हमेशा दोस्तों, पार्टनर व परिवार के साथ घूमने में मजा आता है.ऐसे में ये अकेले नहीं बल्कि अपनों के साथ घूमने का प्लान बनाती है.इसके अलावा इन्हें नए लोगों से बात करना व अलग-अलग जगहों के बारे में जानने का शौंक होता है.हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां जिंदगी में दुनियाभर की सैर करती है.

मीन राशि

ऐतिहासिक व पुरानी चीजों को देखने की शौकीन मीन राशि की लड़कियां घूमने का कोई मौका छोड़ती नहीं है.इन्हें ऐतिहासिक किले व मंदिरों को देखने काफी पसंद होता है.इसक अलावा अलग- अलग जगहों का खाना, पुराने किस्से, त्योहारों हिस्सा बनकर इन्हें काफी अच्छा लगता है.सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली ये लड़कियां अपने ट्रिप को अपडेट करना कभी नहीं भूलती हैं.अपने खुशमिजाज नेचर से ये किसी बोरिंग ट्रिप को भी मजेदार बना देती हैं.इनके इसी गुण के चलते लोग इनकी कपंनी बेहद पसंद करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >