Yearly Varshik Rashifal 2024: वृषभ राशि वालों के लिए 2024 कैसा रहेगा, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Yearly Vrishabha Rashifal 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि.

Yearly Vrishabha Rashifal 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि. कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं .जानें संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं.

वृष राशि

पारिवारिक जीवन

वर्ष के शुरूआत के माह में बहुत बढ़िया रहने वाला है. परिवार में सभी मिलजुलकर रहेंगे. माता-पिता के स्वस्थ्य में उतार चढ़ाव होगा. भाई बहन का सहयोग मिलेगा.अप्रैल के बाद परिवार में तनाव बनेगा. स्थाई संपत्ति को लेकर विवाद बनेगा. धैर्य के साथ कार्य करें परिवार में असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाएगी. वर्ष के उत्तरार्ध में माता पिता के साथ यात्रा बनेगा. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

व्यापार और नौकरी

इस वर्ष व्यापार के लिए उत्तम रहने वाला है. जिसे आपका आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा. कई क्षेत्र में लाभ मिलेगा, लेकिन बीच-बीच में राहु के कारण आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा. नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहने वाला है. आप अपने कार्य पर ध्यान दें. आपके कार्य की प्रशंसा किया जायेगा. अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं वह सफल होंगे. नौकरी के लेकर भी विदेश यात्रा बनेगा .कार्य में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे. वर्ष के उतराध में नौकरी में सचेत रहने की जरुरत है .

शिक्षा तथा करियर

शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष आपको मेहनत करने की जरूरत है, अन्यथा आपको निराश होना पड़ेगा. उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे हैं. आपको संतुष्ट रहना पड़ेगा आपका मन किसी और दिशा में भटकेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह सफल रहेंगे. इंजीनियरिंग तथा बैंकिंग होटल मैनेजमेंट की पढाई कर रहे हैं अपना ध्यान पढाई में लगाये लाभ होगा.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में कई बार आपको उतार चढ़ाव बनेगा. प्रेमी/प्रेमिका के बीच नाराजगी बढ़ेगी. वर्ष 2024 के अगस्त के बाद आपके प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा. विवाहित जीवन में कई तरह से परेशानी बनेगी. ऐसी परिस्थिति में आप दोनों समझदारी से निर्णय लें. ससुराल पक्ष से भी वाता-विवाद बढ़ेगा. जो लोग अविवाहित है वर्ष के उत्तरार्ध में आप परिणय सूत्र में बांध जाएंगे. जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें.

स्वास्थ्य

वर्ष के शुरूआत में आपके स्वास्थ्य ठीक रहेगा. मानसिक रूप से भी आप स्वास्थ्य रहेंगे. जुलाई के बाद आपके स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. बाहरी-खान पान वर्जित करें ,पेट संबंधित समस्या रहेगी. ठंडी से बच कर रहे.

लकी नंबर

6

लकी कलर

आसमानी

उपाय

प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.

शनिवार को शमी के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाये, शनि का पूजन करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >