Leo Yearly Love Horoscope 2024:सिंह राशि वालों का प्रेम चुनौतियों के बावजूद चलता रहेगा,जानें वार्षिक लव राशिफल

Leo Yearly Love Horoscope 2024: इस साल की शुरूआत सिंह राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपके पंचम भाव में सूर्य और मंगल जैसे उग्र ग्रह मौजूद रहेंगे.

Leo Yearly Love Horoscope 2024: प्रिय सिंह राशि के जातकों, जब प्यार की बात आती है, तो सिंह राशि वाले अपने तीव्र उत्साह, जुनून, वफादारी और साहसी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. वे अपनी भावनाओं के बारे में आश्वस्त होते हैं और अपनी भावनाओं व आंतरिक विचारों के बारे में कभी भी संदेह नहीं करते हैं. वे एक राजा की तरह रहते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका पार्टनर भी यही महसूस करे.

चुनौतियों के बावजूद आपका प्रेम जीवन चलता रहेगा

प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार इस साल की शुरूआत सिंह राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाली है क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपके पंचम भाव में सूर्य और मंगल जैसे उग्र ग्रह मौजूद रहेंगे. साथ ही देव गुरु बृहस्पति नवम भाव से पंचम भाव को दृष्टि देगा जिससे चुनौतियों के बावजूद आपका प्रेम जीवन चलता रहेगा. इस वर्ष आपको अपने साथी को उचित सम्मान, प्यार और समय देने की आवश्यकता पड़ेगी जिससे आप दोनों के बीच गलतफहमियां जगह न बना सकें.

अपने रिश्ते में खुशियां बनाए रखने में कामयाब रहेंगे

फरवरी और मार्च के महीने प्रेम के संदर्भ में अनुकूल रहने वाले हैं. इसके अलावा प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार शुक्र और बुध के प्रभाव से आपके रिश्ते में इस वर्ष रोमांस बढ़ेगा और आप दोनों एक दूसरे के प्रति ज्यादा आकर्षित भी महसूस करेंगे. इसके बाद अगस्त से सितंबर का महीने में आपको थोड़ी सावधानी आपको बरतनी होगी क्योंकि इस दौरान आपके रिश्ते में कुछ गलतफहमियां और समस्याएं आने की प्रबल आशंका है. सितंबर के बाद का समय प्रेम के संदर्भ में अनुकूल होगा. आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते का लुफ्त उठाते और अपने रिश्ते में खुशियां बनाए रखने में कामयाब रहेंगे.

लव लाइफ 2024 के लिए ज्योतिषीय उपाय

  • प्रत्येक बुधवार को गणेश संकट नाशन स्तोत्र एवं विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

  • हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और पेड़ के पास सरसों के तेल का दीया जलाएं.

  • प्रत्येक गुरुवार को ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 108 बार जाप करें.

Also Read: Aries Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Taurus Yearly Love Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों के रिश्ते में तनाव बढ़ सकते है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Gemini Yearly Love Horoscope 2024: मिथुन राशि वालों के लव लाइफ में बढ़ सकती है परेशानी,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Cancer Yearly Love Horoscope 2024: कर्क राशि वालों के प्यार को लग सकती है बुरी नजर, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Leo Yearly Love Horoscope 2024:सिंह राशि वालों का प्रेम चुनौतियों के बावजूद चलता रहेगा,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Virgo Yearly Love Horoscope 2024: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन में विवादों की दीवार बड़ी हो सकती है
Also Read: Tula Yearly Love Horoscope 2024:तुला राशि वालों के लिए प्रेम विवाह के प्रबल योग बनेंगे,जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Scorpio Yearly Love Horoscope 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए रोमांस के प्रबल योग है, जानें वार्षिक लव राशिफल
Also Read: Sagittarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के जीवन में बाधाएं बनी रहेंगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Capricorn Yearly Love Horoscope 2024: कुछ ऐसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए नया साल, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Aquarius Yearly Love Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में वाद विवाद बढ़ेगी, जानें 2024 का लव राशिफल
Also Read: Pisces Yearly Love Horoscope 2024: मीन राशि के जातकों के पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जानें लव राशिफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >