Libra Yearly Horoscope 2024: तुला राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा, यहां पढ़ें वार्षिक राशिफल

Libra Yearly Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है, मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या फिर नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा.

Libra Yearly Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है, मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा, मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या फिर नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव. इन्होंने यह सभी ग्रह और नक्षत्रों की चाल को देखते हुए विश्लेषण किया है.

पारिवारिक जीवन

यह वर्ष आपके लिए मिला जुला रहेगा. वर्ष का शुरूआत तो ठीक रहेगा पर बाद में परिवार में तनाव बनेगा. परिवार में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी और छोटी-छोटी बात पर ध्यान नहीं दे. खर्च बढ़ जायेगा और साथ ही मई तक आपका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा. मई के बाद आपके परिवार में बना हुआ तनाव समाप्त होगा, साथ ही मांगलिक कार्य होंगे और पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगा. माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और साथ ही रिश्तेदार आपको सहायता करेंगे.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार को लेकर चिंतित होने की जरुरत नहीं है. आपके द्वारा बनाये हुए रणनीति पर कार्य करे जिससे व्यापार में लाभ होगा. जो लोग नए व्यापार का प्लान कर रहे हैं उसमे बढ़िया लाभ होगा. तुला राशि वाले जो पहले से व्यापार कर रहे हैं, उनको भी बढ़िया लाभ होगा. इस समय निवेश करें खूब धन का लाभ मिलेगा. जो लोग ट्रेडिंग का काम या एक्सपोर्ट का काम कर रहे हैं उनको उत्तम रहेगा. नौकरी करने वाले को नौकरी में तरक्की करेंगे, लेकिन अप्रेल के बाद आपके कार्य को देखकर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. साथ ही नौकरी में प्रमोशन का योग बन जायेगा. अगस्त के बाद नौकरी में शत्रुता बढ़ जाएगी. लेकिन फिर वह ठीक हो जायेगा. आपके द्वारा किए हुए काम को सराहा जायेगा. जो लोग नए नौकरी की तलाश में हैं उनको सफलता मिलेगी.

शिक्षा तथा करियर

विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष मिला जुला रहेगा. आप पढ़ाई पर ध्यान दें. जो लोग कॉलेज में पढ़ाई कर रहें हैं, पढ़ाई को लेकर सचेत रहें. घुमने-फिरने का प्लान बंद करें. सहपाठी का सहयोग नहीं मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मई के बाद सफलता मिलेगी. करियर को लेकर चिंतित रहने की जरुरत नहीं, करियर ठीक रहेगा और नौकरी में मजबूती मिलेगी. अगस्त के बाद करियर में समस्या उत्पन्न होगा.

प्रेम जीवन

तुला राशि वाले का इस वर्ष प्रेम जीवन बहुत ही अनुकूल स्थिति में दिखाई देगा. आप दोनों के प्रेम सम्बन्ध और मजबूत होगा. प्रेम सम्बन्ध में पहले से विवाद बना हुआ था वह दूर होगा आप दोनों प्रसन्न रहेंगे. आपके अन्दर प्रेम जीवन में भरपूर ऊर्जा मिलेगी. अप्रैल के बाद थोड़ी प्रेम जीवन में अनबन रहेगी और फिर से ठीक हो जायेगा. आप का प्रेम जीवन वैवाहिक जीवन में बदल जायेगा. जो लोग अविवाहित हैं विवाह को लेकर चर्चा चलेगी नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे. विवाहित लोगों के लिए दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा और दोनों प्रसन्न रहेंगे .

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है. वर्ष का शुरुआत ठीक रहेगा लेकिन अप्रैल के बाद स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. शनि पंचम भाव में होने के कारण पेट और आंख की समस्या बनेगी. सीजनल बीमारी भी थोड़ा परेशान करेगी. इस वर्ष खान-पान पर ध्यान दें.

लकी नंबर

7

लकी कलर

पीला

उपाय

प्रत्येक शनिवार को शनि महाराज का पूजन करें और शनि स्त्रोत का पाठ करें, लाभ मिलेगा।

मंगलवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें, साथ ही बूंदी का प्रसाद वितरण करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >